पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर लिया लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
पेज चार की लीडपेज चार की लीड विधायक ने किया पौधारोपण, दिया संरक्षण का संदेश बांका। एक संवाददाता विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को पीएम

बांका, एक संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत बांका नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत स्थित सुप्रसिद्ध काली पोखर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
पर्यावरण जागरूकता
श्री मंडल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन के कारण पर्यावरणीय संतुलन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक होकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
कार्यक्रम समर्थन
उन्होंने कहा कि "एक पेड़ मां के नाम" अभियान केवल पौधे लगाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि मातृ सम्मान, प्रकृति संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है।
पर्यावरणीय जागरूकता
कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में पर्यावरण जागरूकता का संदेश प्रसारित किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपेंद्र चौधरी, अजय दास, सुरेश चौधरी, सुभाष साह, उज्ज्वल सिन्हा, विकास चौरसिया, सुनील चटर्जी , चंद्रभानु महतो, जमील अंसारी ,राहुल गुप्ता, बालकिशोर घोष, राजकुमार मोदी, सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।


