Banka News: बाइक की ठोकर से युवक जख्मी, रेफर
Banka News: शंभूगंज ( बांका ) एक संवाददाता शंभूगंज ( बांका ) एक संवाददाता शंभूगंज - बांका मुख्य पथ पर मिर्जापुर जोगिनी गांव समीप रफ्तार की कहर में शुक्रवार की सुबह

Banka News: शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज-बांका मुख्य पथ पर मिर्जापुर जोगिनी गांव समीप रफ्तार की कहर में शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे सड़क दुघर्टना हुई। जिसमें बाइक सवार युवक ने सड़क किनारे खड़े एक ग्रामीण को धक्का मार दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
घटना का विवरण
जख्मी युवक मोहम्मद जियाउल का पुत्र मोहम्मद आदिल उक्त गांव के रहने वाले हैं। बताया कि शुक्रवार की सुबह आदिल सड़क किनारे घर का काम कर रहा था। इस दौरान वे घरेलू काम से बाजार के लिए निकल पड़ा। घर से निकलते ही बांका की तरफ से तेज गति में आ रही बाइक चालक ने पीछे से ठोकर मार दी। जिससे आदिल बीच सड़क पर गिर पड़ा। उधर धक्का मारकर भागने के दौरान बाइक चालक भी गिर पड़ा। ग्रामीणों के पहुंचने के पूर्व चालक बाइक को सड़क पर छोड़ फरार हो गया ।
पुलिस की कार्रवाई
ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना को दिया । सूचना पर जांच करने पहुंची पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है। जख्मी आदिल को प्राथमिक उपचार करने के बाद नाजुक हालत देख अस्पताल में इलाज कर रहे सीएचसी प्रभारी डाक्टर अजय शर्मा ने बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच भागलपुर रेफर कर दिया। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच-पड़ताल कर कार्रवाई होगी। जबकि अभी तक किसी भी पक्षों द्वारा लिखित शिकायत नहीं की गई है।


