तेज रफ्तार वाहन की चपेट में भाई की मौत, बहन गंभीर घायल
बाज़ार से लौटने के क्रम में हुई सड़क दुर्घटना रविवार शाम के करीब 8 बजे की बताई जा रही है जिले के दुधारी पंचायत क्षेत्र में रविवार की शाम एक दर्दनाक स

बांका, निज संवाददाता। जिले के दुधारी पंचायत क्षेत्र में रविवार की शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे सदर अस्पताल के डाक्टरों ने बेहतर इलाज के लिये मायागंज रेफर कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जख्मी महिला की पहचान बांका थाना अंतर्गत दुधारी पंचायत के मैनवरन गांव निवासी संतोष यादव की पुत्री संजना कुमारी के रूप में हुई है।
जबकि संतोष यादव के ही 20 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार का इस सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रविवार शाम करीब 6 बजे संजना कुमारी अपने भाई नीतीश के साथ बाजार से घर लौट रही थीं। इसी दौरान दुधारी पंचायत के धावाटांड के पास सड़क पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार से अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से यह हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मौके पर ही किशोर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि संजना कुमारी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। परिजनों के अनुसार संजना कुमारी की एक तीन वर्षीय बेटी है। जबकि उनके पति कोलकाता की एक निजी कंपनी में काम करते हैं और वहीं रहकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना की खबर मिलते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


