सबलपुर गांव से एक साथ उठी दो युवकों की अर्थी, चित्कार से गुंजा वातावरण
पेज चार की लीडपेज चार की लीड फॉलोअप सड़क दुर्घटना में सबलपुर के दो युवकों की मौत से गांव में पसरा मातमी सन्नाटा पंजवारा(बांका),

पंजवारा(बांका), निज प्रतिनिधि। पंजवारा-धोरैया स्टेट हाईवे 84 मुख्य मार्ग पर चलना मोड़ के समीप शनिवार रात हुई भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों के मौत के बाद रविवार को सबलपुर महादलित टोले में चूल्हे नहीं जले।
दुर्घटना का विवरण
पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही दोनों युवकों के शव गांव पहुंचा,परिजनों के करुण-क्रंदन व चीत्कार से पूरे टोले का माहौल गमगीन हो उठा। जिसने भी इस हृदयविदारक मंजर को देखा,उसकी आंखें नम हो गईं। गांव से एक साथ दो युवकों की अर्थी उठने के बाद पूरा गांव गमगीन रहा।
परिजनों का दुख
पोस्टमार्टम के उपरांत रविवार को शव गांव पहुंचते ही दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक सुमृत और पप्पू के परिजनों के करुण-क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। ढांढस बंधाने पहुंचे ग्रामीणों के आंसू भी नहीं रुक रहे थे।दुर्घटना ने दो हंसते-खेलते परिवारों को उजाड़ दिया है।
मृतकों का परिचय
दोनों मृतक अपने घर के कमाऊ सदस्य थे।मृतक सुमृत दास (24 वर्ष) अपने पीछे पत्नी सरिता देवी और दो मासूम बेटों (आदर्श ,4 वर्ष और अंगद 2 वर्ष ) को छोड़ गए हैं।मृतक पप्पू दास की पत्नी प्रियंका देवी और दो बेटों 12 वर्षीय सत्यम कुमार एवं 10 वर्षीय सागर कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है।
दुर्घटना का कारण
बार-बार बेहोश हो रहीं दोनों की पत्नियों को संभालना मुश्किल हो रहा था।दोनों परिवारों के दो-दो मासूम बच्चों के सर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया।वहीं दोनों के पत्नियों के सर से भी पति का साथ जिन्दगी भर के लिए छिन गया।बताया जाता है कि दोनों युवक धोरैया थाना क्षेत्र के दूधसिमर गांव में अपने एक रिश्तेदार के यहां श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।रात में एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौटने के दौरान चलना मोड़ के पास दूध ढोने वाले तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें सामने से सीधी टक्कर मार दी थी।जिसमें दोनों की जान चली गई थी。
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


