सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
शंभूगंज ( बांका ) एक संवाददाता शंभूगंज ( बांका ) एक संवाददाता शंभूगंज - खेसर मुख्य पथ पर पेट्रोल पंप के समीप रफ्तार की कहर में सड़क दुघर्टना हुई।

शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज-खेसर मुख्य पथ पर पेट्रोल पंप के समीप रफ्तार की कहर में सड़क दुघर्टना हुई। जिसमें पकरिया पंचायत गांव के एक युवक की इलाज के दौरान पीएमसीएच पटना में बीती रात गुरुवार को मौत हो गई। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। घटना पांच दिन पूर्व की है। मृतक उक्त गांव के अमरेंद्र नारायण सिंह का 30 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार सिंह था। पीड़ित परिजनों ने बताया कि पत्नी का इलाज भागलपुर में चल रहा है। पिछले सप्ताह नौ अप्रैल को सुमन अपनी मां को देखने बाइक पर सवार होकर साथी बंटी सिंह के साथ गया था।
वापस लौटने के दौरान उक्त जगह बेकाबू पिकअप चालक ने ठोकर मार दिया। जिससे दोनों बीच सड़क पर गिरकर अचेत हो गए। स्थानीय लोगों की नजर पड़ने पर गंभीर रूप से जख्मी दोनों युवकों को नजदीक के खेसर अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज कर रहे डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच भागलपुर रेफर कर दिया था। जिसमें सुमन की स्थिति नाजुक देख भागलपुर से पटना रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उक्त युवक ने दम तोड़ दिया। जबकि साथी बंटी भागलपुर में जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहा है। अमरेंद्र सिंह के तीन पुत्रों में सुमन कुमार सबसे बड़ा था। दूसरे नंबर पर पुटुश एवं सबसे छोटा कुणाल सिंह हैं। सुमन पिता के साथ मिलकर खेती किसानी का काम करता था। सुमन की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी। जिसमें तीन संतान है। अचानक इस घटना से परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। पंचायत के पैक्स अध्यक्ष परमजीत सिंह सहित अन्य लोगों ने दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिजनों को आपदा राहत से मिलने वाली लाभ देने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


