बांका : जख्मी महिला की इलाज के दौरान मौत
धोरैया (बांका) में सड़क दुर्घटना में घायल मिथुन दास की पत्नी बेबी देवी की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। 17 मई को वह पूजा के लिए गई थी जब एक कार ने उन्हें टक्कर मारी। बेबी देवी के तीन बेटियाँ और एक बेटा है, जो इस हादसे से सदमे में हैं।

धोरैया(बांका), संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के बटसार गांव निवासी सड़क दुर्घटना में जख्मी हुए मिथुन दास की 30 वर्षीय पत्नी बेबी देवी की मौत इलाज के दौरान पटना में हो गई।गुरुवार को उसका शव बटसार लाया गया। शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।मृतका की मां मीना देवी ने बताया कि वह गांव के ही एक युवक तथा एक महिला के संग बाइक से गत 17 मई को झारखंड के रेकसी स्थान पूजा करने जा रही थी।इसी दौरान एकचारी हनुमान मंदिर के समय एक कार के धक्के से बुरी तरह से जख्मी हो गई थी। उसे इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर ले जाया गया था।जहां
से चिकित्सक द्वारा उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई।घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।मृतका को तीन बेटी तथा एक पुत्र है।घटना के बाद से पुत्री नंदिनी, चंदा ,प्रीति तथा पुत्र आशीष भी बेसुध है। मृतका की शादी झारखंड के बसंतराय थाना क्षेत्र के महेशटिकरी गांव में हुई थी लेकिन शादी के बाद वह अपने पति के साथ अपने मायके में ही रह रही थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


