आंगनवाड़ी सेविका मंजू सिन्हा का हृदयगति रुकने से निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Feb 15, 2026 01:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share Share
Follow Us on

शंभूगंज (बांका) एक संवाददाता शंभूगंज (बांका) एक संवाददाता पत्रकार कुमार सुबोध सिंह की माता मंजू सिन्हा (58 वर्ष) का हृदयगति रुकने से शुक्रवार की सुबह

आंगनवाड़ी सेविका मंजू सिन्हा का हृदयगति रुकने से निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

शंभूगंज (बांका) एक संवाददाता पत्रकार कुमार सुबोध सिंह की माता मंजू सिन्हा (58 वर्ष) का हृदयगति रुकने से शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि वे सीमावर्ती क्षेत्र बाथ गांव में आंगनवाड़ी केन्द्र की सेविका के रूप में कार्यरत थीं और अपने सामाजिक व्यवहार तथा सेवा भाव के लिए जानी जाती थीं। मंजू सिन्हा अपने पीछे दो पुत्र सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने उन्हें एक समर्पित समाजसेवी और कर्तव्यनिष्ठ आंगनवाड़ी सेविका बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

उनके निधन पर सांसद गिरिधारी यादव, पूर्व मंत्री व विधायक जयंत राज, पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर मृणाल शेखर, बीडीओ नीतीश कुमार, थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद, सीओ जुगनू रानी, प्रमुख श्वेता देवी, जिला जदयू अध्यक्ष अमरेन्द्र पटेल, उपाध्यक्ष राजीव रंजन, प्रखंड जदयू अध्यक्ष बालेश्वर गांधी, प्रखंड राजद अध्यक्ष शैलेश यादव, प्रखंड भाजपा अध्यक्ष विश्वजीत सिंह एवं मंडल अध्यक्ष आभाष कुशवाहा, पत्रकार अमरकांत मिश्र, ठाकुर बिनोद सिंह, निवास कुमार सिंह, समरेश कुमार सिंह सहित कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।