मलमास मेला में स्नान करने गई किशोरी की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Newswrap हिन्दुस्तान, बांका
Follow us on Google News
share

साइड स्टोरीसाइड स्टोरी अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर के गोपालपुर गांव के एक परिवार पर मलमास मेला में ऋषिकुंड में स्नान करने

मलमास मेला में स्नान करने गई किशोरी की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के गोपालपुर गांव के एक परिवार पर मलमास मेला में ऋषिकुंड में स्नान करने के दौरान दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के रोशन कुमार अपने परिवार के साथ हवेली खड़गपुर के ऋषिकुंड में लगे मलमास मेला देखने गए थे। वहां गर्म कुंड में स्नान करने के दौरान उनकी 13 वर्षीय पुत्री अदिति कुमारी पानी में डूब गई। काफी खोजबीन के बाद उसे अचेतावस्था में पानी से निकाला गया तथा उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर लाया गया जहां डॉक्टर ने उसका प्राथमिक उपचार किया तथा उसकी स्थिति गंभीर देख उसे मुंगेर रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

परिवार में शोक का माहौल

किशोरी के निधन की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव के घर पहुंचते ही मृतका के पिता रोशन कुमार, मां कोमल देवी, दादा शंभू ईश्वर तथा दादी डिंपल देवी समेत सभी परिजन शव से लिपट कर दहाड़ें मार कर रोने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि इसी महीने की 13 तारीख को रोशन कुमार के मंझले भाई प्रिंस कुमार उर्फ छोटू की शादी हुई है। घर में उत्सव का माहौल था लेकिन किशोरी की मौत से परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। छोटी बहन आठ वर्षीय तुलसी कुमारी तथा तीन वर्षीय भाई आदर्श कुमार भी बहन के शव को देख उसे निहार रहे थे, उन्हें उम्मीद थी कि शायद उसकी बड़ी बहन अब जाग जाएगी। यह दृश्य देख गांव के लोगों की आंखें भर आईं। इस दुखद घटना से गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। पैक्स अध्यक्ष अमित कुमार उर्फ डबलू ईश्वर समेत अन्य लोगों ने घटना पर दुख व्यक्त किया है。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अदिति कुमारी की उम्र क्या थी?
अदिति कुमारी 13 वर्ष की थी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।