मंदार के पापहरणी सरोवर में डूबने से युवक की मौत
इसे भी पेज तीन की लीड बना सकते हैंइसे भी पेज तीन की लीड बना सकते हैं सोमवार को नहाने के दौरान हुआ हादसा काफी मशक्कत के बाद निकाला गया शव मृतक युवक

बौंसी(बांका), निज संवाददाता। बौंसी के मंदार स्थित पापहरणी सरोवर में सोमवार दोपहर स्नान के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सलेमपुर गांव निवासी सुभाष राय के पुत्र आशीष कुमार(22) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आशीष कुमार अपने चचेरे भाई दिलखुश कुमार के साथ सरोवर में स्नान करने गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। दिलखुश ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। स्थानीय लोगों की मदद से दिलखुश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन गोताखोरों के देर से पहुंचने के कारण बचाव कार्य प्रभावित हुआ। करीब दो घंटे बाद गोताखोरों ने पहुंचकर खोजबीन शुरू की और देर शाम शव को बाहर निकाला गया। इस दौरान घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। घटना की जानकारी मिलने पर बीडीओ हर्ष पराशर भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने सरोवर में सुरक्षा व्यवस्था की मांग गहरे पानी वाले क्षेत्रों में बैरिकेडिंग एवं स्थायी गोताखोर की व्यवस्था करने की मांग की है। मृतक के परिजनों में मां शोभा देवी, पिता सुभाष राय एवं भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। बीडीओ हर्ष पराशर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


