
डूबने के 38 घंटे बाद नदी के पानी पर तैरता दिखा युवती का शव
संक्षेप: बेलहर(बांका)/ निज प्रतिनिधिबेलहर(बांका)/ निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के चौरा गांव के पास बीते शनिवार को तीन बजे दिन में स्नान के दौरान बदुआ नदी में डूबी
बेलहर(बांका)/ निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के चौरा गांव के पास बीते शनिवार को तीन बजे दिन में स्नान के दौरान बदुआ नदी में डूबी अमोद मंडल की 15 वर्षीय पुत्री का शव 38 घंटे बाद सोमवार को सुबह छह बजे नदी से निकला। शव के नदी से बाहर आते ही घर परिवार और गांव में कोहराम मच गया। माता पिता, भाई बहन और परिजन का रो रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। विदित हो की शनिवार को मृतका प्रिया कुमारी देवउठनी एकादशी को लेकर गांव की महिलाओं और अन्य लड़कियों के साथ नदी में स्नान करने गई थी।

उसी समय स्नान के दौरान नदी के गहरे पानी में डूब गई। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रिया के शव को बाहर निकाले के लिए पानी में खोज शुरू किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। इसके बाद रविवार को दोपहर बाद भागलपुर से आए एसडीआरएफ की टीम दो वोट के साथ नदी में जाकर तीन घंटे तक शव की खोज की लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार को पुनः नदी में उतरकर शव की खोज करने की बात हुई। लेकिन सोमवार की सुबह छह बजे ही ग्रामीणों को नदी के पानी पर प्रिया का शव औंधे मुंह तैरता नजर आया। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम और ग्रामीण मिलकर नदी के पानी से शव को निकाला। शव को नदी से बाहर लाते हो गांव में कोहराम मच गया। इस संबंध में थाना में मृतका के पिता अमोद मंडल के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




