ट्रैक्टर की चपेट में आकर 30 वर्षीय युवक की मौत

Mar 09, 2026 02:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share

बंधुआ कुरावा थाना क्षेत्र के गोकुला बाजार की घटनायुवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रविवार देर रात की है। मृतक की पहचान गोकुला बाजार निवासी अर्जुन यादव क

ट्रैक्टर की चपेट में आकर 30 वर्षीय युवक की मौत

बौसी, निज संवाददाता। बंधुआ कुरावा थाना क्षेत्र के गोकुला बाजार में ट्रैक्टर के चपेट में आकर 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रविवार देर रात की है। मृतक की पहचान गोकुला बाजार निवासी अर्जुन यादव के 30 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार यादव के तौर पर हुई है। बताया जाता है कि वह अपने ट्रैक्टर लेकर जा रहा था इसी बीच गोकुला बाजार में ट्रैक्टर पलट गया और उसकी मौत हो गई। घटना की खबर सुनते ही बंधुआ कुरवा पुलिस पहुंची और मामले की पड़ताल की। इस संबंध में बंधुआ कुरावा थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है।

साथ ही मामले का अनुसंधान किया जा रहा है। आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जाएगा। जानकारी हो की मृतक को दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।