Banka News: कुएं से युवक का शव बरामद होने के बाद जेरुआ गांव में मातमी सन्नाटा,
Banka News: फॉलोअपफॉलोअप फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी तेज, जल्द होगा कांड का उद्भेदन : थानाध्यक्ष चान्दन ( बांका) निज

Banka News: चान्दन ( बांका) निज प्रतिनिधि सुईया थाना क्षेत्र के धनुबसार पंचायत अंतर्गत जेरुआ गांव में 21 वर्षीय युवक दशरथ गोस्वामी का शव कुएं से बरामद होने के बाद घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। अचानक हुई युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव के लोगों में भी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं और चिंता बनी हुई है। बताया जाता है कि बीते दिन पुलिस ने जेरुआ गांव स्थित एक कुएं से दशरथ गोस्वामी का शव बरामद किया था। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
परिजनों और ग्रामीणों ने घटना को लेकर गंभीर आशंका जताई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है। इधर, घटना के बाद पुलिस ने अनुसंधान तेज कर दिया है। सुईया थानाध्यक्ष कन्हैया झा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर बिंदु पर गहनता से अनुसंधान कर रही है। घटना में शामिल फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा। घटना के बाद जेरुआ गांव में शोक का माहौल है। मृतक के घर पर परिजनों को सांत्वना देने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट रही है। हर कोई युवक की मौत की वास्तविक वजह सामने आने का इंतजार कर रहा है। पुलिस की कार्रवाई और अनुसंधान के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।


