बिजली पोल से टकरा कर बाइक चालक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mar 12, 2026 01:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share

बुधवार दोपहर बाद अमरपुर थाना के तारडीह के समीप हुआ हादसाबुधवार दोपहर बाद अमरपुर थाना के तारडीह के समीप हुआ हादसा मृतक युवक रजौन के रामपुर गांव का था र

बिजली पोल से टकरा कर बाइक चालक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर थाना क्षेत्र के तारडीह पुल के समीप बुधवार को बिजली पोल से टकरा कर बाइक चालक युवक की मौत हो गई। मृतक रजौन थाना क्षेत्र के सिंहनान पंचायत के रामपुर गांव के सुनील कुमार ठाकुर (19) था। मृतक के बड़े भाई भवेश कुमार ने बताया कि उनका भाई घरेलू काम से बाइक से अमरपुर बाजार जा रहा था। तारडीह पुल के समीप पहुंचते ही उसकी बाइक बिजली पोल से टकरा गई जिससे वह गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना उनके परिजनों एवं एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस वहां पहुंचा तथा घायल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां आयुष चिकित्सक डॉ ज्योति भारती ने उसकी जांच कर मृत घोषित कर दिया।

इधर घटना की जानकारी मिलने पर मृतक की मां संयुक्ता देवी, बड़े भाई भवेश कुमार समेत बड़ी संख्या में गांव के लोग अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंच गए। मृतक की मां अपने जवान पुत्र के शव को देख दहाड़ें मार कर रोने लगीं। मृतक के भाई ने बताया उसके कुछ दोस्त जबरन उसे नशे का आदि बना रहे थे। घर वाले उसे नशा करने से रोकने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन नशेड़ी दोस्त उसे फोन कर जबरन बुला लेते थे। इधर डॉक्टर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेजा जाएगा।फोटो 27,28,29कैप्शन: मृतक की फाइल फोटो,रेफरल अस्पताल में युवक की जांच करते डॉक्टर एवंरेफरल अस्पताल परिसर में दहाड़ें मार कर रोती मां

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।