अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक चालक युवक की हुई मौत
अमरपुर के पिरौटा के पास हुआ हादसाअमरपुर के पिरौटा के पास हुआ हादसा मृतक गुणाकोल गांव का था रहने वाला अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर थाना क्षेत्र

अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के पिरौटा गांव के समीप गुरुवार की देर रात अज्ञात वाहन के धक्के से बुलेट चालक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक बांका थाना क्षेत्र के गुणाकोल गांव के उमेश पंडित के पुत्र राहुल कुमार (23) था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि पिरौटा गांव के समीप बांध पर एक बाइक चालक गिरा हुआ है। सूचना मिलने पर सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार पुलिस बलों के साथ वहां पहुंचे तो देखा कि युवक मृत पड़ा हुआ है।
उसके जेब में रखे आधार कार्ड से उसकी पहचान बांका थाना क्षेत्र के गुणाकोल गांव के उमेश पंडित के पुत्र राहुल कुमार (23) के रूप में हुई। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि देर रात युवक अपने घर लौट रहा होगा तथा किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया होगा जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की बुलेट भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने रात में ही शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। पुलिस ने बाइक को जब्त कर थाना लाया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि मृतक को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है, परिजनों द्वारा आवेदन दिए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



