सड़क दुर्घटना में जख्मी बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत
शंभूगंज ( बांका ) एक संवाददाता शंभूगंज ( बांका ) एक संवाददाता सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल शंभूगंंज करंजा गांव के बुर्जुग नवल किशोर मंडल का गु

शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल शंभूगंंज करंजा गांव के बुर्जुग नवल किशोर मंडल का गुरुवार की रात जेएलएनएमसीएच भागलपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
घटना का विवरण
अस्पताल में पोस्टर्माटम कराने के बाद नवल किशोर का शव गांव लाया गया। जहां अंतिम दर्शन करने ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मृतक शंभूगंज अंचल कार्यालय के सेवानिवृत कर्मी थे। सरल और सौम्य स्वभाव के मददगार नवल किशोर सरकारी कामकाज का लेखा जोखा का ज्ञान अधिक रहने से सेवानिवृति के बाद भी पदाधिकारी मदद के लिए कार्यालय बुलाते थे। जिसमें सहजता से पेंडिंग कामों को निपटाने में भरपूर सहयोग करते थे।
परिवार की प्रतिक्रिया
मृतक के पुत्र किसान सलाहकार आदेश कुमार, रुपेश कुमार ने बताया कि घटना के दिन वे किसी काम से रामपुर जा रहे थे। रास्ते में बाइक पर सवार एक परिचित ने उन्हें अपने साथ बैठा लिया। जहां फुल्लीडुमर- रामपुर सड़क पर बेकाबू स्कारपियो ने बाइक में ठोकर मार दी। जिससे बाइक पर सवार चालक सहित तीनों लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी लोगों को फुल्लीडुमर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज कर रहे डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच भागलपुर रेफर कर दिया था। प्रखंड प्रमुख श्वेता देवी, बीडीओ नीतीश कुमार, सीओ जुगनू रानी, बीएओ संकेत तिवारी सहित अन्य ने दुख व्यक्त किया है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


