Banka News: बांका: सुईया में पिकअप की ठोकर से 13 वर्षीय छात्र की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
Banka News: बांका के सुईया थाना क्षेत्र में सोमवार को एक पिकअप वाहन की ठोकर से 13 वर्षीय मयंक कुमार की मौत हो गई। वह सुबह विद्यालय जा रहा था, तभी तेज रफ्तार पिकअप ने उसे सहित किया। घटना के बाद चालक फरार हो गया। स्थानीय पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और जांच जारी है।

Banka News: बांका। एक संवाददाता बांका के सुईया थाना क्षेत्र के बेहरवारी गांव में सोमवार की सुबह करीब सात बजे पिकअप वाहन की ठोकर से 13 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बेहरवारी गांव निवासी मिथलेश सिंह के पुत्र मयंक कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मयंक आदर्श मध्य विद्यालय, सुईया में पढ़ता था और सुबह विद्यालय जाने के लिए निकला था। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसे ठोकर मार दी। हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सुईया पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को जब्त कर लिया।
हालांकि, हादसे के बाद चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, हादसे को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने फरार चालक की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


