गांधी चौक पर वाहन चेकिंग अभियान, नियमों की अनदेखी पर वसूला गया भारी जुर्माना

गांधी चौक पर वाहन चेकिंग अभियान, नियमों की अनदेखी पर वसूला गया भारी जुर्माना

संक्षेप:

बांका, नगर प्रतिनिधि-: बांका, नगर प्रतिनिधि-: शहर के गांधी चौक पर सोमवार को यातायात पुलिस द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान यातायात था

Nov 17, 2025 11:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share

बांका, नगर प्रतिनिधि। शहर के गांधी चौक पर सोमवार को यातायात पुलिस द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान यातायात थाना बांका के सार्जेंट प्रमोद कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। यह अभियान सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चला, जिसमें दर्जनों वाहन चालकों की जांच की गई। अभियान का उद्देश्य सड़कों पर बढ़ते यातायात दबाव को नियंत्रित करना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था। इस अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की थाना द्वारा गठित टीम के द्वारा जांच की गई। जिन चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था, सीट बेल्ट का उपयोग नहीं कर रहे थे, वाहन के आवश्यक कागजात नहीं थे या गलत तरीके से गाड़ी चला रहे थे, उन सभी पर मौके पर ही कार्रवाई की गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जांच के दौरान कई वाहनों के दस्तावेज़ अधूरे पाए गए, जबकि कुछ युवा तेज गति से बाइक चलाते हुए पकड़े गए। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वालों से हजारों रुपये तक का जुर्माना वसूला गया। साथ ही पुलिस ने लोगों को नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी और कहा कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।वहीं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पूरे शहर के लोगों में हलचल देखी गई। कई लोग अचानक जांच की खबर सुनकर दूसरी गलियों से निकलने की कोशिश करते पाए गए। वहीं, कुछ लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और यातायात व्यवस्था भी सुधरेगी।वहीं यातायात पुलिस बांका ने कहा कि शहर में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए यह अभियान जरूरी था। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा वाहन के सभी दस्तावेज़ साथ रखें। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि नियम तोड़ने वालों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।