शंभूगंज - खेसर मुख्य पथ पर झखरा डायवर्सन में मैजिक ट्रक फंसने से घंटों देर तक रहा जाम
शंभूगंज ( बांका ) एक संवाददाता शंभूगंज ( बांका ) एक संवाददाता शंभूगंज - खेसर मुख्य पथ पर झखरा रामनगर समीप डायवर्सन में सामान लदे मैजिक वाहन फंस

शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज-खेसर मुख्य पथ पर झखरा रामनगर समीप डायवर्सन में सामान लदे मैजिक वाहन फंस जाने से घंटों देर तक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिससे रविवार की दोपहर बाद दो घंटों तक आवागमन अवरूद्ध हो गया। जिसमें एंबुलेंस भी घंटों देर तक जाम में कराहते रहे। एंबुलेंस पर यदि मरीज की जान को खतरा उत्पन्न हो गया तो कभी भी किसी अनहोनी की घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है। दर्जनों गांवों के लोगों में आक्रोश है कि सड़क निर्माण कंपनी द्वारा खेसर से शंभूगंज करीब 15 किलोमीटर की दूरी में बीते वर्ष से काम में लगे हुए हैं।
स्थानीय लोगों का मानना है कि इस कार्य में संवेदक की लापरवाही सामने नजर आ रही है। कर्मियों की मनमानी रवैया से कछुए की गति से काम चल रहा है। जिससे राहगीरों की परेशानी थमने का नाम नहीं ले रहा है। उक्त पथ पर चलने वाले दूर दराज के राहगीरों का कहना हुआ कि जगह-जगह पुलिया निर्माण कार्य के महिनों पूर्व सड़क मार्ग को ध्वस्त कर छोड़ दिया गया। वहीं अभी तक सड़क मार्ग को भी पूरा नहीं किया गया। जबकि अधिकांश जगहों पर पुलिया निर्माण हो जाने पर भी संपर्क पथ से जोड़ने का काम नहीं किया गया है। वहीं जर्जर डायवर्सन में कमर तक पानी रहने से बरसात के मौसम में अक्सर आवागमन अवरूद्ध रहने से लोगों में नाराजगी बढ़ने लगी है। लेकिन संवेदक के कर्मियों पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है। जो कई गांवों में चर्चा का विषय बना हुआ है। उक्त पथ होकर परतापुर, विशनपुर, पकरिया, करंजा, बरौथा, करहरिया, खेसर , मालडीह, भरतशिला सहित दर्जनों गांवों का आवागमन होता है। जो क्षेत्रवासियों के लिए विगत वर्षों से ही परेशानी का शबब बन गया है। जबकि बरसात के मौसम में परेशानी बढ़ गई। हल्की बारिश में भी जर्जर डायवर्सन तालाब में तब्दील हो जाता है। जिसमें जान को जोखिम में डालकर कुछ वाहन चालक गाड़ी को मजबूरन सड़क पार करते हैं। रविवार को घंटों देर तक जाम की स्थिति बनी रहने से लोगों द्वारा विभाग पर गुस्सा उतार रहे थे। अंततः दो घंटे के बाद ग्रामीणों की मदद से किसी तरह जाम हटाया गया। बताया कि डायवर्सन के नाम पर सिर्फ कालम पूरा किया गया। पथ निर्माण विभाग से दर्जनों गांवों के ग्रामीणों ने अविलंब समस्या का समाधान करने की मांग की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




