बांका : बनियाकुरा को हराकर टाइगर क्लब कटोरिया पहुंची फाइनल में

Jan 14, 2026 01:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share Share
Follow Us on

कटोरिया में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में टाइगर क्लब कटोरिया ने आशीष इलेवन बनियाकुरा को 13 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। टाइगर क्लब ने 220 रन का विशाल स्कोर बनाया, जबकि आशीष इलेवन 207 रन पर ऑल आउट हो गई। दीपक कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

बांका : बनियाकुरा को हराकर टाइगर क्लब कटोरिया पहुंची फाइनल में

कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हड़हार पंचायत के बैरीसाल मैदान पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। रोमांचक मुकाबले में टाइगर क्लब कटोरिया ने आशीष इलेवन बनियाकुरा को कड़े संघर्ष के बाद हराकर फाइनल में जगह बना ली। मुकाबले में टाइगर क्लब कटोरिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 19 ओवर 5 गेंद पर 10 विकेट के नुकसान पर 220 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आशीष इलेवन बनियाकुरा की टीम अंत तक संघर्ष करती रही, लेकिन एक गेंद शेष रहते 207 रन पर ऑल आउट हो गई।

इस तरह टाइगर क्लब कटोरिया ने 13 रन से मुकाबला अपने नाम किया। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए टाइगर क्लब कटोरिया के दीपक कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दीपक ने बल्लेबाजी करते हुए 66 रनों की दमदार पारी खेली, वहीं गेंदबाजी में 1 विकेट भी अपने नाम किया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज बुधवार को खेला जाएगा। खिताबी मुकाबले में टाइगर क्लब कटोरिया और अजय इलेवन बहदिया की टीमें आमने-सामने होंगी। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों व दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने में आयोजक सुनील शर्मा, हितेश सिंह, पंकज कुमार पप्पू सहित अन्य सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;