संवेदक के कर्मचारी से मांगी रंगदारी बंद कराया काम

Apr 06, 2026 01:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share

बेलहर(बांका)/ निज प्रतिनिधिर्णोद्धार कार्य करा रहे उपेंद्र सिंह इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट प्रायवेट लिमिटेड के कर्मचारी औरंगाबाद रायपुरा निवासी राहुल क

संवेदक के कर्मचारी से मांगी रंगदारी बंद कराया काम

बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। बेलहर थाना क्षेत्र के उल्हि बांध में चल रहे जीर्णोद्धार कार्य को कुछ बदमाशों ने बंद करा दिया। बदमाशों ने कार्य करा रहे कंपनी के कर्मचारी को गाली गलौज किया और बिना रंगदारी दिए कार्य कराने पर जान मारने की धमकी दिया है। इस संबंध में जीर्णोद्धार कार्य करा रहे उपेंद्र सिंह इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट प्रायवेट लिमिटेड के कर्मचारी औरंगाबाद रायपुरा निवासी राहुल कुमार ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें कहा है की जब बीते 3 अप्रैल को उलही गांव के पवन यादव,अजय यादव,नीतीश यादव और पांच अज्ञात लोग हथियार से लैस होकर कार्य स्थल पर पहुंचे और गाली गलौज किया।

उन लोगों ने काम बंद करा दिया और उन्हें धमकी दिया की बिना रंगदारी दिए काम करोगे तो जान से मार देंगे। इसके बाद ग्रामीण जुट गए और बीच बचाव करने लगे तो आरोपी लोग ग्रामीणों के साथ मारपीट करते हुए और हथियार लहराते हुए जंगल की ओर भाग गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।