सड़क दुर्घटना में तीन जख्मी
कटोरिया (बांका)। निज प्रतिनिधि सुईया- देवघर मुख्य मार्ग पर कटोरिया थाना क्षेत्र के...

कटोरिया (बांका)। निज प्रतिनिधि
सुईया- देवघर मुख्य मार्ग पर कटोरिया थाना क्षेत्र के दो अलग- अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पहली घटना प्रताप ढाबा के पास घटी। जिसमें एक अज्ञात कार की धक्के से बाइक पर सवार मां- बेटा, कटोरिया बाजार के सुईया रोड निवासी राजीव केशरी एवं उसकी मां मीना देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बगल स्थित जमुआ मोड़ छठ घाट पर बने मेडिकल कैंप में ले जाया गया। जहां डॉ. एस. डी. मंडल द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार दोनों मां- बेटा बाइक द्वारा छठ घाट पर जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर तरपतिया के पास स्पीड ब्रेकर पर बाइक के संतुलन बिगड़ने से उसपर सवार एक महिला जख्मी हो गई। जख्मी सुईया थाना क्षेत्र के ढोड़ियातरी गांव के शौकत अंसारी की पत्नी शबाना खातून बताई गई है। जानकारी के अनुसार महिला अपने पति के साथ बाइक द्वारा घोरमारा स्थित अपने मायके से ससुराल जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण स्पीड ब्रेकर पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया और घटना घटी। जख्मी महिला का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में डॉ. एस. डी. मंडल द्वारा किया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया।
