ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांकापुआल के पुंज में आग लगने से हजारों का नुकसान

पुआल के पुंज में आग लगने से हजारों का नुकसान

अमरपुर ( बांका)। निज संवाददाताअमरपुर ( बांका)। निज संवाददाता अमरपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में मंगलवार को पुआल के पुंज में आग लग जाने से...

पुआल के पुंज में आग लगने से हजारों का नुकसान
हिन्दुस्तान टीम,बांकाWed, 24 Mar 2021 04:21 AM
ऐप पर पढ़ें

अमरपुर ( बांका)। निज संवाददाता

अमरपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में मंगलवार को पुआल के पुंज में आग लग जाने से हजारों रुपए का नुकसान हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के सियाराम सिंह के घर की छत पर पुआल रखा हुआ था। मंगलवार को दोपहर बाद अचानक पुआल के पुंज से धुआं उठने लगा। आसाराम के लोगों की नजर धुएं पर पड़ी तथा लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जब तक ग्रामीण वहां जुटते तब तक पुआल धू-धू कर जलने लगा तथा पूरा पुंज आग की चपेट में आ गया। ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक सभी पुआल बर्बाद हो चुके थे।

महाराणा के समीप युवक का शव बरामद

बौंसी ( बांका)। निज संवाददाता

बौसी भागलपुर स्टेट हाईवे पर महाराणा के समीप सड़क किनारे एक सुनसान प्लॉट पर मंगलवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवक की उम्र 40 वर्ष के करीब है। युवक ने काले रंग का पेंट एवं सफेद और काले रंग का टीशर्ट पहना है, जबकि उसका चेहरे को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया आसपास के लोगों ने जब मंगलवार की सुबह युवक के शव को देखा तो शोर मचा दिया और इसकी सूचना बौंसी थाना को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को जब्त कर लिया। स्थानीय लोगों की मानें तो युवक की हत्या कहीं और कर किसी ने शव को यहां पर लाकर फेंक दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें