खेत से चोरों ने पाइप समेत समरसेबल की चोरी की

Mar 02, 2026 12:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share Share
Follow Us on

अमरपुर (बांका), निज संवाददाता|अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर थाना क्षेत्र के सतघरा गांव में चोरों ने शनिवार की रात एक किसान के खेत से समरसेबल

खेत से चोरों ने पाइप समेत समरसेबल की चोरी की

अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर थाना क्षेत्र के सतघरा गांव में चोरों ने शनिवार की रात एक किसान के खेत से समरसेबल की चोरी कर ली साथ ही बोरिंग में लगे पाइप भी निकाल दिया। इस संबंध में किसान गौतम कुमार ने थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि उन्होंने अपने खेत के पटवन के लिए घर के समीप ही समरसेबल लगाया है। शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने करीब अस्सी फीट नीचे लगे समरसेबल चुरा लिया। चोरों ने समरसेबल निकालने के लिए बोरिंग में लगे पाइप को भी निकाल दिया। जिससे अब खेतों के पटवन की समस्या उत्पन्न हो गई है।

उन्होंने पुलिस से चोरों को पकड़ने तथा समरसेबल बरामद करने की गुहार लगाई है। अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। जमदाहा ओपी क्षेत्र अंतर्गत बूढ़ीघाट गांव के समीप से शनिवार रात जमदाहा पुलिस द्वारा अवैध बालू से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया। इस अभियान का नेतृत्व ओपी अध्यक्ष रंतैज भारती कर रहे थे। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बूढ़ीघाट गांव के पास के बालू घाट से अवैध बालू का उत्खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम छापेमारी के लिए निकली। इस दौरान जैसे ही पुलिस गांव के पास पहुंची, सामने से आ रहा ट्रैक्टर चालक, बालू लदे ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस द्वारा ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया। जहां अवैध बालू निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। खजुरी गांव में हनुमान प्रतिमा स्थापित को ले निकाली कलश शोभा यात्रा शंभूगंज ( बांका ) एक संवाददाता शंभूगंंज के बड़ी खजूरी में बजरंगबली की प्रतिमा स्थापित करने को ले भव्य रूप से रविवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में शामिल होने के लिए सैकड़ों से अधिक पुरुष - महिलाएं डीजे पर झूमते - गाते तिलडीहा दुर्गा मंदिर पहुंचे। दुर्गा मंदिर परिसर स्थित चंद्रकूप से विधिवत कलश में जल भरने का काम किया गया। सभी श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर हर - हर महादेव,जय श्री राम - जय - जय हनुमान के उद्घोष से माहौल भक्तिमय रहा। कलश शोभायात्रा में 251 महिला एवं कन्याएं शामिल हुए। बाल कलाकारों के सीता - राम, हनुमान की झांकी आकर्षण का केंद्र बिंदु रहा। शोभा यात्रा हरवंशपुर, तिलडीहा, सहरोय गोयड़ा, अंबा गोयड़ा गांव होते हुए गांव के हनुमान मंदिर पहुंचे। पंडित राजेश झा एवं आचार्य के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापित किया गया। इस दौरान जय श्री राम के जयकारे से वातावरण प्रफुल्लित हो गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रतिमा स्थापित को ले 24 घंटे अखंड रामधुन संकीर्तन होगा। आयोजन की सफलता करने ग्रामीण सक्रिय हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।