ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांकातेज आंधी में वृक्ष की टहनी गोहाल पर गिरा

तेज आंधी में वृक्ष की टहनी गोहाल पर गिरा

दबकर लाखा गांव में एक वृद्ध महिला की मौत

तेज आंधी में वृक्ष की टहनी गोहाल पर गिरा
हिन्दुस्तान टीम,बांकाWed, 27 May 2020 08:46 PM
ऐप पर पढ़ें

दबकर लाखा गांव में एक वृद्ध महिला की मौतचार दर्जन से अधिक लोगों के घर भी उजड़ गए

शंभूगंज ( बांका ) एक संवाददाता

पौकरी पंचायत स्थित लाखा गांव में मंगलवार की देर रात तेज आंधी-तूफान में पुराने पीपल के विशाल वृक्ष की मोटी टहनी गोहाल पर गिर जाने से मौके पर एक वृद्ध महिला की दबकर मौत हो गई। वहीं करीब चार दर्जन से अधिक लोगों के घर भी उजड़ गए। तबाही का मंजर किसी चक्रवाती तूफान से कम नहीं आंका जा सकता है। आफत की आंधी से लाखा गांव में एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला भूषणी देवी (पति स्व. लोकनाथ सिंह) की मौत हो गई। मृतक अपने पुत्र व तीन पोते राजीव कुमार , यशवंत कुमार एवं छोटू कुमार के साथ घर के समीप पीपल पेड़ के नजदीक बने गोहाल में सो रही थी। जिसमें संयोग से उक्त सभी बालक सुरक्षित रहे। वहीं मृतक के पुत्र देवेंद्र कुमार भी बाल-बाल बच गए। झोपड़ी में बंधी चार बकरी की भी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद आंधी की रफ्तार कम हुई तो पुत्र देवेन्द्र सिंह सहित अन्य ग्रामीण दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। चीखने चिल्लाने पर अन्य लोग भी आए और किसी तरह मलबे के नीचे दबे भूषणी देवी के शरीर को बाहर निकाला गया। घटना के बाद लाखा गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। घटना की सूचना अंचल व थाना को दिया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है। इस बाबत सीओ परमजीत सिरमौर ने पीडि़त को आपदा प्रबंधन के नियमानुसार लाभ दिलाने की बात कही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें