ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांकावज्रपात से महिला व एक मवेशी की हुई मौत

वज्रपात से महिला व एक मवेशी की हुई मौत

वज्रपात से महिला व एक मवेशी की हुई मौतवज्रपात से महिला व एक मवेशी की हुई मौत बांका। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि टाउन थाना क्षेत्र के भतकुण्डी स्थित करमा...

वज्रपात से महिला व एक मवेशी की हुई मौत
हिन्दुस्तान टीम,बांकाTue, 28 Sep 2021 06:20 AM
ऐप पर पढ़ें

बांका। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि

टाउन थाना क्षेत्र के भतकुण्डी स्थित करमा गांव में वज्रपात की चपेट में आने से सोमवार को एक महिला समेत मवेशी की मौत हो गई। मृतक पूरण सिंह की पत्नी शांति देवी (60) है। परिजनों ने शांति देवी को घायल समझकर सदर अस्पताल लाया। जहां डॉक्टर दिलीप कुमार ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि शांति देवी बहियार में थी। इसी दौरान अचानक वज्रपात गिरने से वह उसकी चपेट में आ गई। वहीं उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर स्थानीय जनप्रतिनिधि घर पर पहुंचकर आपदा के तहत मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इधर, विशनपुर गांव में एक मवेशी (भैस) की भी मौत ठनका की चपेट में आने से हो गई। मवेशी साजन सिंह का बताया जा रहा है।

आचार संहिता उल्लंघन में दो मुखिया प्रत्याशी पर प्राथमिकी, एक गिरफ्तार

बांका। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान बांका में 29 सितंबर को होना है। इसको लेकर सोमवार को आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में दो मुखिया प्रत्याशी पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कझिया पंचायत के मुखिया प्रत्याशी गुलशन आरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी टाउन थानाध्यक्ष शंभूनाथ यादव ने देते हुए बताया कि प्रत्याशी को गिरफ्तार करते हुए बगैर अनुमति के प्रचार-प्रसार में शामिल दो स्कॉर्पियों को जप्त कर लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कझिया पंचायत के ही एक अन्य मुखिया प्रत्याशी नंदकिशोर बजरंगी उर्फ टुनटुन की पत्नी फुलकुमारी देवी पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मुखिया प्रत्याशी की ओर से प्रचार-प्रसार समाप्त होने के बाद भी बिजली के खंभे पर प्रत्याशी का बोर्ड लगा हुआ था।

वैसा-रामपुर मंदिर से चोरी हुई मुर्ति बरामद

बांका। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि

टाउन थाना क्षेत्र के बैसा-रामपुर गांव स्थित मंदिर से हुए अष्टधातु के प्रतिमा को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है। यह जानकारी टाउन थानाध्यक्ष शंभूनाथ यादव ने देते हुए बताया कि मई 2021 में अज्ञात चोरों द्वारा मुर्ति की चोरी कर ली गई है। इसको लेकर टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस छापेमारी करते हुए पीबीएस कॉलेज के पीछे से उक्त मुर्ति को बरामद कर लिया है। वहीं चोरी में संलिप्त चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

फोटो- 4

बरामद प्रतिमा

बालू चोरी में तीन गिरफ्तार

बांका। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि

अवैध बालू उत्खनन मामले में संलिप्त तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी में मंझियारा गांव निवासी विकास यादव, चंद्रेश्वरी यादव एवं विन्देश्वरी यादव शामिल है। यह जानकारी टाउन थानाध्यक्ष ने देते हुए बताया कि तीनों आरोपी पर अवैध बालू उत्खनन का मामला दर्ज था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीनों को गिरफ्तार किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें