बांका : पिकअप वैन के धक्के से छात्र जख्मी, रेफर

Newswrap हिन्दुस्तान, बांका
Follow us on Google News
share

अमरपुर के सिउड़ी मोड़ पर पिक अप वैन से स्कूटी सवार छात्र कृष कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। 13 वर्षीय कृष अपने दोस्त के साथ स्कूल से लौट रहा था, तभी तेज गति से आई वैन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने घायल किशोर को रेफरल अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उसका इलाज किया गया।

बांका : पिकअप वैन के धक्के से छात्र जख्मी, रेफर

अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के सिउड़ी मोड़ पर शुक्रवार को पिक अप वैन के धक्के से स्कूटी सवार छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के चोरबैय गांव के राजीव रंजन का 13 वर्षीय पुत्र कृष कुमार एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ता है। शुक्रवार को स्कूल में छुट्टी होने के बाद वह कठैल गांव के अपने दोस्त के साथ स्कूटी से अमरपुर बाजार आ रहा था। सिउड़ी मोड़ के समीप पहुंचते ही सामने से आ रही तेज गति की पिक अप वैन ने अनियंत्रित होकर स्कूटी में धक्का मार दिया जिसमें पीछे बैठा कृष कुमार नीचे गिर गया, इसके बाद पिक अप वैन उसके पैर पर गाड़ी चढ़ाते हुए वहां से भागने लगा।

वहां मौजूद लोगों ने खदेड़ कर गाड़ी को पकड़ लिया तथा घायल किशोर को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया। घटना की जानकारी मिलने पर उसके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में डॉ सौरभ कुमार ने घायल का प्राथमिक उपचार किया तथा उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।