सांप के डंसने से किशोर की स्थिति गंभीर, रेफर
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बांकाअमरपुर (बांका), निज संवाददाता|अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर प्रखंड क्षेत्र के जानकीपुर गांव में सोमवार की रात में जहरीले सांप के डंसने से एक क

अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर प्रखंड क्षेत्र के जानकीपुर गांव में सोमवार की रात में जहरीले सांप के डंसने से एक किशोर की स्थिति गंभीर हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जानकीपुर गांव के बिनोद मंडल का 12 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार रात में किसी काम से घर के समीप झाड़ियों के पास गया, इस दौरान एक जहरीले सांप ने डंस लिया। उसने घर आकर अपने परिजनों को इस बात की जानकारी दी। परिजनों ने उसे तुरंत इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने उसका प्राथमिक उपचार किया तथा उसकी स्थिति गंभीर देख उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया।
ये भी पढ़ें:सांप के डंसने से किशोर की स्थिति गंभीर, रेफर
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


