कटोरिया में सड़क दुर्घटना में किशोर की मौत
डूबने वाला अगर पेज तीन की लीड नहीं लगाते हैं तो यह लगा सकते हैंडूबने वाला अगर पेज तीन की लीड नहीं लगाते हैं तो यह लगा सकते हैं कटोरिया...

कटोरिया (बांका) कटोरिया- बांका मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के कैथाकुरा मोड़ के पास रविवार को सड़क दुर्घटना में एक 10 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी ऑटो पर सवार थे। घटना सामने से आ रही एक अज्ञात वाहन के टक्कर से हुई। मृतक बांका थाना क्षेत्र के सन्हौला गांव के नकुल दास का पुत्र विष्णु कुमार बताया गया है। वहीं जख्मी में बांका थाना क्षेत्र के ढोंढड़ीतरी गांव के मूरत दास का पुत्र ईश्वर दास एवं उमड़ी गांव के प्रेम यादव की पत्नी रंजू देवी शामिल है। जख्मी दोनों का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार किशोर अपने चाचा सह ऑटो चालक डबलू दास के साथ ऑटो द्वारा घर से चाचा का ससुराल थाना क्षेत्र के कठौन गांव आ रहा था। जबकि अन्य दोनों जख्मी कटोरिया बाजार आ रहे थे। इसी दौरान कैथाकुरा मोड़ पर सामने से तेज रफ्तार से आ रही एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे ऑटो पलटी मारकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में मौके पर ही किशोर की मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सअनि जनार्दन सिंह सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे तथा जख्मी को अस्पताल लाया गया। इधर घटना को लेकर मृतक किशोर के पिता द्वारा थाना में अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध आवेदन दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
