
दो शिक्षकों का हुआ स्थानांतरण, ठंड की अवकाश के कारण छात्र-छात्रा भावुक पल के नहीं बने गवाह।
रजौन(बांका)। निज संवाददातारजौन(बांका)। निज संवाददाता रजौन प्रखंड क्षेत्र के दो अलग-अलग विद्यालयों के दो शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर विद्यालयों
रजौन(बांका)। निज संवाददाता रजौन प्रखंड क्षेत्र के दो अलग-अलग विद्यालयों के दो शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर विद्यालयों में विदाई समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया, हालांकि यह विदाई समारोह बिना छात्र-छात्राओं के भावुक पल के ही महज औपचारिकता बनकर रह गई। भीषण ठंड व शीतलहर की वजह से 12 जनवरी तक विद्यालयों में बच्चों का अवकाश घोषित है, जिस कारण छात्र-छात्रा इस भावुक पल का गवाह नहीं बन सके। छात्र-छात्राओं की अनुपस्थिति में ही विद्यालय परिवार ने अपने साथी शिक्षकों को फूल-माला और अंगवस्त्र देकर भावभीनी विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सकहारा पंचायत अंतर्गत प्रोन्नत मध्य विद्यालय विशनपुर में सहायक शिक्षक संतोष कुमार को विदाई दी गई।
मूल रूप से कटिहार जिले के निवासी संतोष कुमार ने 14 जुलाई 2014 को इस विद्यालय में नियोजित शिक्षक के रूप में योगदान दिया था। अब उनका स्थानांतरण उनके गृह जिला कटिहार के कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत संदलपुर पंचायत के एनपीएस रिफ्यूजी टोला में हो गया है। इस अवसर पर विद्यालय प्रधान प्रदीप कुमार, वरीय शिक्षिका कुमुदनी शारदा सिन्हा, शिक्षिका काजल, शिक्षक आशीष राम और शिक्षा सेवक प्रदीप कुमार ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। वहीं दूसरी ओर, आदर्श मध्य विद्यालय धौनी में भी बीपीएससी शिक्षिका प्रियंका कुमारी के स्थानांतरण पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। मूलतः पटना की निवासी प्रियंका कुमारी ने बीपीएससी टीआरई 2.0 के तहत चयनित होकर 8 फरवरी 2024 को इस विद्यालय में योगदान दिया था। अब उनका स्थानांतरण वैशाली जिले में हो गया है। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार सिंह, शिक्षक अनीश कुमार, रंजना कुमारी, पूनम कुमारी, संजीव कुमार, ममता कुमारी और प्रीति कुमारी सहित विद्यालय के सभी रसोइया व कर्मियों ने उन्हें सम्मानित किया। भाजपा नेता के पिता का निधन, जताया शोक बांका। एक संवाददाता भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुपम गर्ग के पिताजी सह व्यवसायी श्याम सुंदर अग्रवाल (91 ) का निधन शुक्रवार की शाम बांका स्थित उनके आवास पर हो गया। उनके निधन पर शहर वासियों के साथ ही राजनीति से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार भागलपुर में किया गया। उनके निधन पर सांसद गिरिधारी यादव, बांका विधायक रामनारायण मंडल, अमरपुर विधायक जयंतराज, बेलहर विधायक मनोज यादव, कटोरिया विधायक पुरनलाल टुडू, धोरैया विधायक मनीष कुमार, देवाशीष कुमार उर्फ निप्पु पांडेय सहित अन्य ने शोक प्रकट किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




