दहेज को ले मारपीट कर घर से निकाला
थाना क्षेत्र के बिजिखोरबा गांव में दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसको लेकर एक ओर जहां पांच महीने दुधमुहें बच्चे को लेकर विवाहिता मायके और जहां-तहां भटक रही है।...
थाना क्षेत्र के बिजिखोरबा गांव में दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसको लेकर एक ओर जहां पांच महीने दुधमुहें बच्चे को लेकर विवाहिता मायके और जहां-तहां भटक रही है। उसके बच्चे को दूध तक नसीब नहीं हो पा रहा है। वहीं दूसरी ओर पुलिस को आवेदन देने के बावजूद अबतक ससुराल वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। मंगलवार को विवाहिता न्याय पाने के लिए पुन: थाने पहुंची। पीड़िता खुशबू कुमारी ने बताया कि उसका मायका दसुआ है। उसने बांका एसपी को दिए आवेदन में बताया है कि उसकी शादी बिजिखोरबा के शंकर पंडित के पुत्र कृष्ण कुमार से पोखरिया काली मंदिर में 4 मार्च 2017 को हुई थी। इसके बाद ससुराल में वह छह महीने तक तो ठीक रही। इसके बाद ससुराल वाले दहेज के रूप में एक बाइक और एक लाख नकद की मांग करने लगे। नहीं देने पर ससुराल वाले उसे प्रताड़ित और मारपीट करने लगे। इसकी शिकायत उसने महिला थाना और बांका थाना में की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ससुराल वालों ने अंत में 3 मई 2018 को उसे मारपीट कर बच्चे के साथ घर से भगा दिया। खुशबू ने बताया की उसके बाद उसने पुलिस को आवेदन दिया, लेकिन अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। वह परेशान है उसके बच्चे को दूध नसीब नहीं हो रहा है। वह थाना पर थानाध्यक्ष से मुलाकात करने के लिए बैठी थी।