
विवाहिता की संदेहास्पद मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
पेज चार की लीडपेज चार की लीड पुलिस ने मृतका के पति को लिया हिरासत में बाराहाट के श्रीनाथपुर गांव की घटना बाराहाट(बांका)। निज प्रतिनिधि बा
बाराहाट(बांका), निज प्रतिनिधि। बाराहाट थाना क्षेत्र के श्रीनाथपुर गांव के समीप सोमवार को रामचरित्र मांझी की जमीन पर संदिग्ध अवस्था में एक महिला का शव मिला। जिसकी पहचान उमेश कुमार मंडल की पत्नी नीतू देवी(40) के रूप में की गई है। शौच के लिए निकले ग्रामीणों की नजर अचानक ईट के ढेर के नीचे महिला के शव दिखा। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही बाराहाट पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी तफ्तीश शुरू कर दी। पुलिस इस मामले में हत्या और आत्महत्या दोनो पहलुओं पर जांच कर रही है। इधर, मृत महिला के परिजन उसके पति पर ही हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

वहीं, घटना स्थल पर एसडीपीओ इंद्रदेव बैठा पहुंच कर घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि महिला के शव और घटना स्थल का एसएफएल टीम द्वारा जांच कर सैंपल लिया गया है, जिसकी जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, मृतका के बच्चों ने बताया कि रविवार की रात उनके पिता ने उसकी मां के साथ मारपीट की थी। जिसके बाद वो घर से निकल गई थी। वहीं, पति ने भी स्वीकार किया कि रोटी बनाने को लेकर उसकी पत्नी के साथ उसका विवाद हुआ था। मौके पर एसडीपीओ की मौजूदगी में थानाध्यक्ष महेश कुमार एवं अपर पुलिस पदाधिकारी सूरज सिंह ने मृतका के पति एवं उसके बच्चों सहित ग्रामीणों का बयान दर्ज किया है। वहीं मृतका की बड़ी बहन नूतन देवी (पति राजेन्द्र मंडल) ने बाराहाट थाना में लिखित आवेदन देकर अपने बहन की पति द्वारा हत्या करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मौके से मृतका के पति उमेश मंडल को हिरासत में लिया है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु बांका भेज दिया। इस संबंध में बौसी एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने पूछने पर बताया कि महिला का शव बरामद हुआ है पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हत्या एवं आत्म हत्या दोनों पहलुओं पर जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने पर ही मामले का खुलासा हो पायेगा। पुलिस हर विन्दू पर जांच में जुटी है। मृतका नीतू के पति उमेश मंडल पहले भी दो अलग-अलग मामले में जेल जा चुका है। इसमें वो दिल्ली के तिहाड जेल और बांका मंडल कारा में भी बंद रहा है। जिस मामले में अभी वह बेल पर बाहर हैं। ये पेशे से चालक हैं और अभी मोतिहाट के ओम गोबल विद्यालय का बस चालक हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वह नशे का आदी हैं। जिससे अक्सर ही उसकी पत्नी से विवाद होता था। इधर स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जिसे अब मृतका के दोनों बच्चों के परवरिश की चिंता सता रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




