Hindi NewsBihar NewsBanka NewsSuspicious Death of Cement Businessman in Rajoun Allegations of Murder Surface
रजौन : कोतवाली गांव के सीमेंट व्यवसाई की संदिग्ध स्थिति में मौत, हत्या का आरोप।

रजौन : कोतवाली गांव के सीमेंट व्यवसाई की संदिग्ध स्थिति में मौत, हत्या का आरोप।

संक्षेप: पेज तीन की लीडपेज तीन की लीड विरोध में कोतवाली सड़क मार्ग किया 3 घंटों तक अवरुद्ध, एसडीपीओ की पहल पर यातायात हुआ सुचारु। मृतक

Wed, 19 Nov 2025 01:06 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share Share
Follow Us on

रजौन(बांका)। निज संवाददाता रजौन प्रखंड के नवादा बाजार थाना क्षेत्र के कोतवाली गांव के बलराम सिंह(40वर्ष) नामक एक सीमेंट व्यवसायी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। घटना सोमवार की देर रात की है। सीमेंट दुकान के भीतर उल्टी के साथ ही शौच भी बिखरे पाए गए है। इतना ही नहीं दुकान में भुजिया के पैकेट भी पाए गए है। पुलिस ने उक्त व्यवसायी का शव बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु बांका भेज दिया है। इधर मृतक के परिजनों ने मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे सुनियोजित तरीके से हत्या करने का आरोप लगाते हुए सीमेंट दुकान के आगे ही कोतवाली सड़क मार्ग को पूरी तरह अवरुद्ध कर घटना की जांच कर दोषी को सजा दिलाने की मांग करने लगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बौंसी के एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा को भी घटना स्थल पर पहुंचना पड़ा। इसके पूर्व नवादा बाजार थानाध्यक्ष सुजीत कुमार, रजौन थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ पहले से मौजूद थे। इधर एसडीपीओ श्री बैठा के पहुंचने के बाद निष्पक्ष जांच करने के आश्वासन व मृतक की पत्नी सुनैना देवी के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद सड़क मार्ग पर यातायात सुचारु कराया गया। करीब तीन घंटे तक यातायात अवरुद्ध रहा। पुलिस फोरेंसिक टीम की मदद से भी मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पत्नी का आरोप- मृतक की पत्नी सुनैना देवी का कहना है कि उसके पति ने एक जमीन खरीदी थी। इसके बाद से ही कुछ लेन-देन को लेकर गांव के ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। उक्त लोगों ने ही सुनियोजित तरीके से जहर खिलाकर हत्या कर दी है, हालांकि पुलिस उसके सीमेंट के दुकान में जांच करने जब पहुंची तो दुकान में शौच करने के साथ ही उल्टी भी किया हुआ दिखा, साथ ही भुजिया के पैकेट भी दिखे। प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। इधर मृतक की पत्नी ने बताया कि सोमवार के करीब 6 बजे शाम को जब उसने अपने पति से बात की तो पति बलराम ने कहा कि वे 2 बजे रात को घर आयेंगे। इधर जब 2 बजे रात को भी घर नहीं पहुंचे तब बड़ा पुत्र मंगलवार की सुबह सीमेंट दुकान पहुंचा तब देखा कि सीमेंट दुकान का आधा शटर उठा हुआ था। तब शक हुआ और भीतर प्रवेश किया तो देखा कि पापा पीठ के बल गिरे है, तब घर वालों को फोन कर जानकारी दी गई। मृतक की पत्नी ने सुनियोजित तरीके से हत्या का आरोप कुछ ग्रामीणों पर ही लगाया है। कोट: प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, मामला आत्महत्या है या हत्या यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस मृतक के फर्द बयान में लगाए गए आरोपों की भी जांच कर रही है। जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा। इंद्रजीत बैठा, एसडीपीओ बौंसी