संदेहास्पद स्थिति में एक व्यक्ति की हुई मौत, फांसी से लटका मिला शव
मृतक झारखंड के गोड्डा जिला का था रहने वालामृतक झारखंड के गोड्डा जिला का था रहने वाला अमरपुर में रहकर फेरी का करता था काम अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अ

अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर शहर के वार्ड नंबर नौ में शनिवार को एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार, झारखंड के गोड्डा जिला के बनियाडीह गांव के धनंजय मंडल (50) शहर के वार्ड नंबर नौ में भाड़े के मकान में रहते थे। शनिवार की सुबह उनके मकान मालिक महेश साह वहां पहुंचे तो उनका कमरा बंद देखा। उन्होंने जैसे ही कमरे का दरवाजा खोला तो देखा कि धनंजय मंडल फांसी के फंदे से लटका हुआ है। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर रमाशंकर सिंह एवं थानाध्यक्ष राकेश कुमार सदलबल वहां पहुंचे।
पुलिस ने घटना की जानकारी एफएसएल को दी। पुलिस एवं एफएसएल टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया तथा घटना की जांच पड़ताल की। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक वर्ष 2006 से ही अमरपुर में किराए के मकान में अकेला रह रहा था। करीब एक वर्ष पूर्व उन्होंने इस कमरे को किराए पर लिया था। वह कपड़े की फेरी करते थे। पड़ोसियों ने बताया कि शुक्रवार की रात में उन्होंने अपने परिजनों से बात करने का प्रयास किया लेकिन परिवार के लोगों ने उनसे बात नहीं की। लोगों ने आशंका जताई कि संभवतः अवसाद में चले जाने की वजह से उन्होंने मौत को गले लगा लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगता है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। उनके आवेदन दिए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है। फोटो 26 कैप्शन: अमरपुर शहर में संदेहास्पद मौत मामले की जांच करती पुलिस
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


