17 फरवरी से जिले के 34 परीक्षा केन्द्रों पर होगी मैट्रिक की परीक्षा
परीक्षा के सफल संचालन को लेकर डीएम एसपी ने जारी किया निर्देशपरीक्षा के सफल संचालन को लेकर डीएम एसपी ने जारी किया निर्देश बांका। वरीय संवाददाता शनिवार

बांका। वरीय संवाददाता शनिवार को जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा की अध्यक्षता में वार्षिक माध्यमिक (सैद्धान्तिक) परीक्षा-2026 के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन के लिए परीक्षा केन्द्रों पर विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। वार्षिक माध्यमिक (सैद्धान्तिक) परीक्षा-2026 दिनांक 17 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 25 फरवरी 2026 तक आयोजित होगी। दिनांक 22.02.2026 (रविवार) को छोड़कर परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में संचालित होगी। प्रथम पाली का समय पूर्वाह्न 09:30 बजे से 12:45 बजे अपराह्न तक तथा द्वितीय पाली का समय अपराह्न 02:00 बजे से 05:15 बजे अपराह्न तक निर्धारित है। परीक्षा के सफल संचालन हेतु चार स्तरों पर दण्डाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।
जिले में 34 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां 33 हजार 838 परीक्षार्थी मैट्रिक की परीक्षा में शामिल होंगे। जिसमें 16 हजार 526 छात्र एवं 17 हजार 312 छात्राएं हैं। जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि परीक्षा केन्द्रों पर प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि केवल उन्हीं परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाए, जिनके पास वैध प्रवेश पत्र एवं एक फोटोयुक्त पहचान पत्र हो। परीक्षार्थियों के अतिरिक्त किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। वार्षिक माध्यमिक परीक्षा-2026 में सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थियों के लिए जूता एवं मोजा पहनकर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश वर्जित रहेगा तथा परीक्षार्थी चप्पल पहनकर ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करेंगे। प्रथम पाली के परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पूर्व अर्थात् पूर्वाह्न 09:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली के परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पूर्व अर्थात् अपराह्न 01:30 बजे तक ही परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। निर्धारित समय के बाद विलंब से आने वाले किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा केन्द्र के परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, पेजर आदि के साथ-साथ व्हाइटनर एवं इरेजर रखने की अनुमति नहीं होगी। कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक परीक्षा केन्द्र के बाहर एवं अन्य आवश्यक स्थानों पर सी०सी०टी०वी० कैमरा लगाने का निदेश दिया गया है ताकि असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा सके। इसके लिए फ्लैश बोर्ड अथवा पोस्टर पर “आप सी०सी०टी०वी० कैमरा की निगरानी में हैं” अंकित कर परीक्षा केन्द्रों पर प्रदर्शित किया जाएगा। सिविल सर्जन, बांका को निर्देशित किया गया है कि नियंत्रण कक्ष में सभी आवश्यक दवाओं के साथ एम्बुलेंस की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करें। वहीं जिला नियंत्रण कक्ष में अग्निशमन वाहन की व्यवस्था प्रभारी पदाधिकारी, अग्निशमन, बांका द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। शहर क्षेत्र अंतर्गत फोटोस्टेट दुकानों, विशेष रूप से परीक्षा केन्द्रों के समीप स्थित दुकानों पर परीक्षा अवधि में विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है । जिले में परीक्षा संचालन के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु अनुमंडल कार्यालय परिसर में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जो अनुमंडल पदाधिकारी, बांका के नियंत्रणाधीन रहेगा। नियंत्रण कक्ष की दूरभाष संख्या 06424-222225 निर्धारित की गई है। फोटो- 6

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




