मिडिल स्कूल वैदाचक के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक परिभ्रमण

Mar 09, 2026 02:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share

वैदाचक मिडिल स्कूल के छात्र-छात्रा विक्रमशिला के खंडहरों को देखते हुए। वैदाचक मिडिल स्कूल के छात्र-छात्रा विक्रमशिला के खंडहरों को देखते हुए। पंजवारा

मिडिल स्कूल वैदाचक के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक परिभ्रमण

पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। प्रोन्नत मिडिल स्कूल वैदाचक के छात्र-छात्राओं को रविवार को शैक्षणिक परिभ्रमण कराया गया।इस अवसर पर विद्यार्थियों को ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व से जुड़े स्थलों का भ्रमण कराया गया। यह परिभ्रमण विद्यालय के प्रधानाध्यापक आदित्य कुमार झा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।शैक्षणिक परिभ्रमण के तहत छात्र-छात्राओं ने प्राचीन विक्रमशिला विश्वविद्यालय के पुरातात्विक स्थल का भ्रमण किया,जहाँ उन्होंने इसके ऐतिहासिक महत्व और विरासत के बारे में जानकारी प्राप्त की।इसके अलावा विद्यार्थियों ने बटेश्वर स्थान स्थित गंगा तट का भी दर्शन किया,जिससे उनमें सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक चेतना का विकास हुआ।शिक्षकों ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ ऐतिहासिक,सांस्कृतिक एवं सामाजिक अनुभव प्राप्त होते हैं,जो उनके सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं।इस

दौरान विद्यालय के शिक्षक अनिल कुमार मांझी,अखिलेश कुमार सिंह शिक्षिका ऋतु कुमारी एवं विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष रामचन्द्र मंडल सहित अन्य मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।