
बांका : अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर छात्रों को किया जागरूक
बांका के एसकेएम पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर छात्रों को उनके मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। छात्रों ने पोस्टर बनाकर समानता, स्वतंत्रता और न्याय जैसे मानवीय मूल्यों का चित्रण किया। विद्यालय के निदेशक ने शिक्षा को सम्मान और करुणा का साधन बताया।
शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर इंटर स्तरीय एसकेएम पब्लिक स्कूल पकरिया में छात्र व छात्राओं को उनके मौलिक अधिकारों के बारे में जागरूक करने का काम किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने बड़े उत्साह, जोश और प्रेरणादायक वातावरण में मनाया। क्षेत्र के सबसे प्रतिष्ठित और अग्रणी विद्यालय के रूप में प्रसिद्ध एसकेएम पब्लिक स्कूल हमेशा से छात्रों में न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता बल्कि सामाजिक जागरूकता, संस्कार और मानवीय मूल्यों का विकास करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। नौवीं कक्षा की के छात्र-छात्राएं स्वाति, पायल, संगनी, रौनक, ऋषव, पियुषी, ऋतुराज, रौशन, आयशा, पिकेश और संध्या कुमारी ने अपनी रचनात्मकता और सामाजिक संवेदना का परिचय देते हुए शानदार हस्त निर्मित पोस्टर तैयार किए।
इन पोस्टरों के माध्यम से विद्यार्थियों ने समानता, स्वतंत्रता और न्याय जैसे मानवीय मूल्यों का प्रभावशाली चित्रण किया। विद्यालय के निदेशक डाक्टर मनवेन्द्र कुमार गौतम ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 10 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है। जिसका मुख्य उद्देश्य यह हमें यह याद दिलाता है कि शिक्षा केवल ज्ञान का माध्यम नहीं, बल्कि सम्मान, करुणा और समानता की भावना को विकसित करने का शक्तिशाली साधन है। यह अधिकार सुनिश्चित करते हैं कि हर बच्चों को जीवित रहने, सुरक्षित रहने, अपनी पूरी क्षमता हासिल करने और समाज में सकारात्मक भूमिका निभा सके। विद्यालय के प्राचार्य राजू कुमार ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मानवता का सच्चा अर्थ तभी पूरा होता है, जब हम हर व्यक्ति के अधिकारों का सम्मान करें और अपने जीवन में सहानुभूति व न्याय को अपनाएं। मौके पर विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डाक्टर गोपाल प्रसाद सिंह, शिक्षक चंदन कुमार , ब्रज किशोर, आरके रंजन सहित अन्य मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




