ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांकाहड़ताली संघ के जिलाध्यक्ष की तबियत बिगड़ी, हुआ इलाज

हड़ताली संघ के जिलाध्यक्ष की तबियत बिगड़ी, हुआ इलाज

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के दरबाजे पर धरना

हड़ताली संघ के जिलाध्यक्ष की तबियत बिगड़ी, हुआ इलाज
हिन्दुस्तान टीम,बांकाWed, 22 Jul 2020 03:43 AM
ऐप पर पढ़ें

बेलहर (बांका)। निज प्रतिनिधि

अपनी 16 सूत्री मांगों को लेकर बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के दरबाजे पर धरना पर अपने साथियों के साथ बैठे संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अमित कुमार पंकज की तबियत बिगड़ गयी। जिन्हें तत्काल इलाज के लिए उन्हें एक कमरे में रखा गया और उनका इलाज किया गया। जानकारी देते हुए डॉ. खेमानी गोपाल राम ने बताया कि इस अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक सह हड़ताली संघ के जिलाध्यक्ष अमित कुमार पंकज का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हड़ताल पर इनके अलावा बीसीएम रवि कुमार, लेखापाल संजीव कुमार और बिमलेश कुमार हड़ताल पर बैठे थे। दोपहर में अचानक स्वास्थ्य प्रबंधक की तबियत बिगड़ गयी। विदित हो कि स्वास्थ्य प्रबंधक अमित कुमार पंकज कोविड—19 के भी इंचार्ज हैं। जिनके हड़ताल पर चले जाने से कोविड—19 की जांच एवं उससे जुड़ा सारा प्रबंधन प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा अस्पताल के अनेकों कार्य प्रभावित हो गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें