Hindi NewsBihar NewsBanka NewsStrict Action Against Spitting in Court Premises Bihar Property Damage Act Imposed
न्यायालय परिसर में गुटखा खाकर थूकने पर युवक पर केस हुआ दर्ज

न्यायालय परिसर में गुटखा खाकर थूकने पर युवक पर केस हुआ दर्ज

संक्षेप:

बांका, नगर प्रतिनिधि -: बांका, नगर प्रतिनिधि -: न्यायालय परिसर जैसे संवेदनशील और सुरक्षित माने जाने वाले क्षेत्र में स्वच्छता व अनुशासन को बनाए रखने

Dec 03, 2025 12:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share Share
Follow Us on

बांका, नगर प्रतिनिधि। न्यायालय परिसर जैसे संवेदनशील और सुरक्षित माने जाने वाले क्षेत्र में स्वच्छता व अनुशासन को बनाए रखने के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्य भूषण आर्य के सख्त निर्देश का लगातार व्यवहार न्यायालय, बांका परिसर में पालन हो रहा है। इसी क्रम में व्यवहार न्यायालय परिसर में मंगलवार को एक युवक द्वारा गुटखा खाकर थूकने की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नवादा बाजार थाना अंतर्गत सकहरा ग्राम निवासी सतीश चंद्र सिंह के पुत्र आशीष कुमार अपने निजी काम से व्यवहार न्यायालय बांका पहुंचे थे। जहां वह गुटखा खाकर लगातार व्यवहार न्यायालय परिसर में थूकते हुए पाए गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उक्त युवक को ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों के द्वारा पड़कर पूरी जानकारी ली गई। इसके बाद व्यवहार न्यायालय बांका में पदस्थापित नाजीर अरविंद कुमार के द्वारा जिला एवं सत्र न्यायाधीश को इसकी जानकारी दी गई। तत्पश्चात उक्त युवक के खिलाफ बिहार संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 1987 के तहत प्राथमिक की दर्ज करवाई गई। ज्ञात हो कि न्यायालय परिसर को स्वच्छ रखने के लिए जिला जज द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पान मसाला व धूम्रपान पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही गंदगी फैलाने और सार्वजनिक स्थल पर थूकने पर बिहार संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 1987 के तहत न्यायालय प्रशासन संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी करने के लिए स्वतंत्र है। साथ ही इस कार्यवाही से यह स्पष्ट होता है कि, न्यायालय परिसर में किसी भी प्रकार की गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। हालांकि ऐसी ही घटना शनिवार को भी न्यायालय परिसर में घटित हुई थी। जिसके बाद उसे व्यक्ति पर भी प्राथमिक दर्ज करवाई गई थी। गौरतलब है कि विगत 5 महीनों में तकरीबन एक दर्जन लोगों के खिलाफ गुटखा खाने व थूकने के आरोप में प्राथमिकी की दर्ज कराई जा चुकी है। वहीं प्राथमिकी दर्ज होने के बाद न्यायालय परिसर व आसपास के क्षेत्रों में यह चर्चा का विषय बन चुका है। जबकि इस घटना के बाद न्यायालय आने वाले लोगों में भी सतर्कता देखी जा रही है।