ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांकाग्राम चौपाल कार्यक्रम को लेकर रजौन पहुंचे प्रदेश राजद युवा अध्यक्ष

ग्राम चौपाल कार्यक्रम को लेकर रजौन पहुंचे प्रदेश राजद युवा अध्यक्ष

रजौन(बांका)। निज संवाददाता रजौन प्रखंड के बनगांव स्थित केशव वाटिका में मंगलवार को...

ग्राम चौपाल कार्यक्रम को लेकर रजौन पहुंचे प्रदेश राजद युवा अध्यक्ष
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बांकाWed, 01 Nov 2023 01:30 AM
ऐप पर पढ़ें

रजौन(बांका)। निज संवाददाता
रजौन प्रखंड के बनगांव स्थित केशव वाटिका में मंगलवार को राजद के राज्यव्यापी ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन विधिवत किया गया। ग्राम चौपाल कार्यक्रम में राजद के प्रदेश युवा अध्यक्ष राजेश यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश युवा राजद अध्यक्ष श्री यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार संविधान के साथ लगातार खिलवाड़ कर रही है, इसके लिए हम सभी लोगों को आर पार की लड़ाई लड़नी होगी। यह देश धर्म व समाज को एकजुट लेकर चलने वाली देश है, लेकिन भाजपा की इस गलत नीति की वजह से समीकरण बदलता नजर आ रहा है। इसके विरोध में हम सभी देशवासियों को एकजुट होना होगा। भाजपा देश को बांटने की राजनीति कर रही है, लेकिन हम लोग देश को जोड़ने का काम कर रहे हैं। इस दौरान मुख्य रूप से धोरैया विधानसभा के स्थानीय विधायक सह प्रदेश राजद उपाध्यक्ष भूदेव चौधरी, मंच पर उपस्थित युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव, युवा राजद प्रदेश उपाध्यक्ष दिवाकर कुशवाहा, युवा राजद प्रदेश महासचिव गुड्डू यादव, युवा राजद प्रदेश सचिव नयन सिंह नटवर, युवा राजद जिलाध्यक्ष विशाल यादव,अबुल हासिम, उमाशंकर सिंह,राजद प्रखंड अध्यक्ष बबलू सिंह,जिप सदस्य सुमन पासवान,जवाहर यादव, परशुराम हरिजन, अरविन्द यादव, सतीश यादव,संजय यादव, आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष नंदु यादव एवं संचालन युवा राजद जिला उपाध्यक्ष प्रियरंजन कुमार ने किया। इस दौरान पूर्व राजद प्रखंड अध्यक्ष भैरो कुशवाहा,संजय झा आदि मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें