Hindi NewsBihar NewsBanka NewsSports Day Celebrated in Banka District Officer Inaugurates Events and Encourages Discipline

खेल में अनुशासन बहुत जरूरी है : डीएम

बांका। निज संवाददाताबांका। निज संवाददाता शुक्रवार को खेल भवन- सह - व्यायामशाला बांका में खेल दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी न

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाSat, 30 Aug 2025 03:15 AM
share Share
Follow Us on
खेल में अनुशासन बहुत जरूरी है : डीएम

बांका, निज संवाददाता। शुक्रवार को खेल भवन- सह - व्यायामशाला बांका में खेल दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी नवददीप शुक्ला ने किया। इस मौक़े पर जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला खेल पदाधिकारी उपस्थित रहे। खेल दिवस के अवसर पर एनसीसी एवं स्कूल - कॉलेज के बच्चों एवं खिलाड़ियों को खेल पदाधिकारी द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया। जानकारी देते हुए जिला खेल पदाधिकारी सत्येंद्र त्रिपाठी ने बताया कि दिनांक 29 अगस्त से 31 अगस्त तक बिभागीय निदेशानुसार अनेको खेलो का आयोजन कराया जाना है। खेल दिवस के आयोजन में आगत अतिथियों जिला पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी का स्वागत जिला खेल पदाधिकारी के द्वारा अंग वस्त्र एवं मोमेंटो के द्वारा किया गया l जिला पदाधिकारी ने बताया कि खेल में अनुशासन बहुत जरूरी है अगर अनुशासन के साथ कोई काम करते हैं तो इससे सफलता आपके कदम चूमेगी और खेल दिवस के अवसर पर सभी खिलाड़ियों को पद्मश्री मेजर ध्यानचंद के बारे मे बताया एवं उनसे जीवन मे सिख लेने का मन्त्र बताया।

जिला पदाधिकारी द्वारा शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन पाउन चलकर किया एवं पुरुस्कार वितरण जिला खेल पदाधिकारी ने किया। बालक वर्ग मे सचिन कुमार विजेता रहे वही बालिका वर्ग मे प्रांशी एस शुक्ला रही। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी देव नारायण पंडित, समग्र शिक्षा से जावेद जी, नितीश जी, मृत्युंजय जी,शारीरिक शिक्षक कुन्दन कुमार, चन्दन कुमार चौधरी, महेश चक्रवर्ती, श्रीकांत पांडे, संजय सिन्हा, , अरविन्द मण्डल, नीतू कुमारी, दीक्षा कुमारी, रैनाखातून,गौरव कुमार, बिभिसन यादव एवं विभिन्न खेलों से जुड़े अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे l मंच संचालन कुन्दन बिहारी ने किया। खेल कार्यक्रम का संचालन जिला खेल संयोजक प्रदीप कुमार ने किया।