ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांकाविशेष वैक्सीनेशन अभियान आज: 20 हजार लोगों को लगाया जाएगा टीका

विशेष वैक्सीनेशन अभियान आज: 20 हजार लोगों को लगाया जाएगा टीका

डीएम ने सभी प्रखंडों को दिया टारगेट डीएम ने सभी प्रखंडों को दिया टारगेट प्रत्येक प्रखंड में दो दो हजार लोगों को टीका देने का लक्ष्य बांका। कार्यालय...

विशेष वैक्सीनेशन अभियान आज: 20 हजार लोगों को लगाया जाएगा टीका
हिन्दुस्तान टीम,बांकाWed, 16 Jun 2021 05:50 AM
ऐप पर पढ़ें

बांका। कार्यालय संवाददाता

बुधवार को जिले में विशेष वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले के कुछ 20 हजार लोगों को कोरोना का टीका दिया जाएगा। अभियान को लेकर डीएम सुहर्ष भगत ने मंगलवार को सभी प्रखंड के पदाधिकारियेां के साथ विडियो कांफ्रेंसिंग कर अभियान का पूरी तरह सफल बनाने का आदेश दिया। डीएम ने कहा कि प्रत्येक प्रखंड को लगभग दो हजार लोगों को वैक्सिनेशन कराने का लक्ष्य दिया गया है। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को मोबलाइजर यथा शिक्षक, विकास मित्र, किसान सलाहकार, जिविका, आवास सहायक, आंगनवाड़ी सेविका इत्यादि के माध्यम से 18 प्लस एवं 45 प्लस उम्र के लाभुकों को प्रत्येक प्रखंड में बने वैक्सिनेशन केन्द्रों पर पहुचाते हुए वैक्सिनेशन कराया जाना है। वैक्सिनेशन का समय सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक रखा गया है। डीएम ने लक्ष्य पूरा नहीं करने पर दण्डित करने की चेतावनी के साथ लक्ष्य पूरा करने पर प्रशस्त्रि-पत्र भी दिए जाने की बात सभी पदाधिकारियों को कही। इस दौरान सभी प्रखंड के वरीय पदाधिकारी अपने-अपने प्रखंड में भ्रमण कर वैक्सिनेशन के कार्यों का जायजा लेंगे एवं लक्ष्य प्राप्ति के लिए आवश्यक दिशा निर्देश एवं सुझाव भी देंगे। वैक्सिनेशन केन्द्रों की सूची सिविल सर्जन द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को उपलब्ध करा दी गई है। डीएम ने कहा कि अगर वैक्सिनेशन हेतु और वैक्सिनेशन केन्द्र की आवश्यकता पड़ती है तो प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने स्तर से वैक्सिनेशन केन्द्र बना सकते है। बैठक में डीआरडीए निदेशक मफूज आलम, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अमिताभ सिन्हा, सिविल सर्जन डा. सुधीर कुमार महतो, स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम प्रभात कुमार आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें