मंडल कारा बांका में विशेष चिकित्सकों द्वारा लगाया गया शारीरिक व मानसिक शिविर

मंडल कारा बांका में विशेष चिकित्सकों द्वारा लगाया गया शारीरिक व मानसिक शिविर

संक्षेप:

बांका,नगर प्रतिनिधि -:बांका,नगर प्रतिनिधि -: गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार मंडल कारा बांका में एक दिवसीय विशेष शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर

Oct 16, 2025 01:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share

बांका,नगर प्रतिनिधि। गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार मंडल कारा बांका में एक दिवसीय विशेष शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य बंदियों के समग्र स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार प्रदान करना था। इस स्वास्थ्य शिविर में सदर अस्पताल बांका से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने बंदियों की शारीरिक और मानसिक स्थिति का गहन परीक्षण किया। मानसिक रोग विशेषज्ञ एम. यू.फारुख ने बताया की, बंदियों में मानसिक तनाव, अवसाद, चिंता और नींद न आने जैसी समस्याएं आम देखने को मिलीं। हमने उन्हें तनाव प्रबंधन, मेडिटेशन और परामर्श की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मानसिक स्वास्थ्य का सुधार बंदियों के पुनर्वास के लिए अत्यंत आवश्यक है। वहीं डॉ मनोज ने कहा कि, बंदियों में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, त्वचा संबंधी रोग और गैस्ट्रिक समस्याएं देखने को मिलीं। कई बंदी नियमित इलाज से वंचित थे, जिन्हें अब फॉलोअप चिकित्सा दी जाएगी। जबकि मंडल कारा अधीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि, गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देश के तहत यह शिविर आयोजित किया गया है। हमारा प्रयास है कि बंदियों को जेल में रहते हुए भी समुचित स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हों। हम नियमित रूप से इस प्रकार के शिविर का आयोजन करते रहेंगे।उन्होंने आगे बताया कि स्वास्थ्य शिविर में बंदियों की रुचि और सहभागिता उत्साहजनक रही। कई बंदियों ने स्वास्थ्य संबंधी अपनी समस्याएं खुलकर साझा कीं, जो मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संकेत है। शिविर के अंत में चिकित्सकों की टीम ने बंदियों को पौष्टिक आहार, स्वच्छता बनाए रखने और नियमित योग व व्यायाम करने की सलाह दी। साथ ही, मानसिक तनाव से बचने के लिए सकारात्मक सोच, ध्यान और परामर्श सत्रों में भाग लेने की प्रेरणा दी गई।वहीं इस शिविर में डॉ. गजनफ़र अली, डॉ. प्रमोद, डॉ. धर्मवीर भारती मुख्य रूप से मौजूद रहे।