
घरेलू विवाद में पुत्र ने मां का सिर फोड़कर कर की हत्या, आरोपी पुत्र गिरफ्तार
जिलेबियामोड़ के चंदन नगर की घटनाजिलेबियामोड़ के चंदन नगर की घटना शुक्रवार शाम सात बजे की घटना बेलहर(बांका)/ निज प्रतिनिधि बेलहर के जिलेबिया मोड़
बेलहर(बांका)/ निज प्रतिनिधि बेलहर के जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र के चंदन नगर गांव में शुक्रवार की शाम करीब सात बजे एक पुत्र ने अपनी मां की सिर फोड़ कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि पुत्र अजय कुमार पंडित ने घरेलू विवाद में अपनी मां उर्मिला देवी(50)की खल की मुशली से सिर फोड़कर हत्या कर दिया। इस घटना से गांव में सनसनी फ़ैल गई। पुत्र अजय कुमार पंडित मां की हत्या कर बदहवास होकर घर में शव के पास ही खड़ा था। सूचना मिलते ही जिलेबिया मोड़ थानाध्यक्ष राजू कुमार ठाकुर दल बल के साथ गांव पहुंचकर मृतका के शव को कब्जे में ले लिया और हत्यारे पुत्र अजय कुमार पंडित को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने पूछताछ के लिए पुत्रबधु बेबी कुमारी को भी हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष राजू कुमार ठाकुर ने बताया की मृतका के शव को कब्जे में ले लिया गया है उसे सुबह पोस्टमार्टम में भेजा जाएगा। इधर गिरफ्तार पुत्र अजय कुमार पंडित और पुत्रवधु बेबी कुमारी से पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया की घरेलू विवाद में अजय कुमार पंडित ने खल के मुश्ली से अपनी मां का सिर फोड़ दिया। जिससे मां उर्मिला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के शव के पास खून का धारा बह गया था। इस घटना से पूरे चंदन नगर के लोग स्तब्ध हैं। कोई कुछ कहने को तैयार नहीं है। सभी लोग अचंभित हैं। मां की मौत होते ही पुत्र बदहवास की स्थिति में आ गया और पुलिस आने की सूचना पर भी इधर उधर भागने या कुछ करने के बजाय मां के शव के पास ही खड़ा रहा। ग्रामीणों ने बताया कि अजय परदेश में रहकर मजदूरी करता है तथा व एक दिन पूर्व ही घर आया था। पुलिस मामले की आगे छानबीन कर रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




