Banka News: रात में गांव को उजाला करने वाली सोलर स्ट्रीट लाईट हुआ डार्क
Banka News: शंभूगंज (बांका) एक संवाददाता जगहों पर दम तोड़ रही है। सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाली सौर ऊर्जा लाईट से गांव की सड़कें और गलियां रात में

Banka News: शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के 19 पंचायतों के सैंकड़ों से अधिक villages में रात को उजाला करने वाली सोलर स्ट्रीट लाईट अधिकांश जगहों पर दम तोड़ रही है। सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाली सौर ऊर्जा लाईट से गांव की सड़कें और गलियां रात में जगमगा रही थी। ग्रामीणों को उम्मीद जगी कि सरकार की यह अच्छी पहल है। गांव में खुशी की लहर थी। लेकिन सोलर स्ट्रीट लगने के साथ ही डार्क में तब्दील हो गया है। जिससे ग्रामीणों में घोर नाराजगी है।
समस्या की प्रकृति
इस क्रम में कुरमा पंचायत के चटमा बाजार गांव में सोमवार को पूर्व वार्ड सदस्य द्वारा खराब पड़े सोलर स्ट्रीट लाईट को दिखाते हुए बताया कि वार्ड संख्या 5,6 सहित अन्य वार्डों में लगी लाईट ने काम करना बंद कर दिया है। वहीं शिकायत करने पर कोई फायदा नजर नहीं आ रहा है। यह एक गांव की समस्या नहीं बल्कि क्षेत्र के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने बताया कि सोलर स्ट्रीट लगते हि जल्द खराब हो जा रहा है। जहां गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सोलर लाइट्स का संचालन
सौर प्लेट में लगी बैट्री धूप से चार्ज होता है। रात होते ही इसके अंदर लगा ऑटोमैटिक सेंसर लाईट अपने आप चालू कर देता है और सुबह होते ही बंद कर देता है। लेकिन कुछ महिनों में ही सोलर स्ट्रीट लाईट खराब हो रहा है। जिससे रात के अंधेरे में असामाजिक तत्वों की चहलकदमी बढ़ने से इंकार नहीं किया जा सकता है।
गुणवत्तापूर्ण किस्में
जानकार सूत्रों ने बताया कि वन सोलर स्ट्रीट लाइट्स की गुणवत्तापूर्ण किस्में होती है। वहीं सूबे में अधिकांश जगहों पर बियाडा कंपनी द्वारा सोलर स्ट्रीट लाईट लगाया गया है। जिसमें शंभूगंज क्षेत्रों में जय ऑटो, सावित्री सहित तीन एजेंसियों के तहत सौर ऊर्जा लाईट लगाया गया है। बीडीओ प्रभात केशरी ने बताया कि इसकी जांच की जाएगी। साथ ही वरीय पदाधिकारी को इस समस्या से अवगत कराया जाएगा।

