ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांकाबड़े पैमाने पर होगा प्रखंड के किसानों के खेतों की मिट्टी जांच, ग्रिड निर्माण शुरू

बड़े पैमाने पर होगा प्रखंड के किसानों के खेतों की मिट्टी जांच, ग्रिड निर्माण शुरू

रजौन : खरीफ महाअभियान सह बीज वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।रजौन : खरीफ महाअभियान सह बीज वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन। खरीफ अभियान के तहत किसानों को...

बड़े पैमाने पर होगा प्रखंड के किसानों के खेतों की मिट्टी जांच, ग्रिड निर्माण शुरू
हिन्दुस्तान टीम,बांकाFri, 02 Jun 2023 01:41 AM
ऐप पर पढ़ें

रजौन(बांका)। रजौन प्रखंड के ई-किसान भवन में शुक्रवार को खरीफ महाअभियान बीज वितरण व उपादान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आत्मा के उप परियोजना निदेशक विपुल विप्लव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में खरीफ मौसम में लगने वाले धान सहित अन्य फसलों की खेती वैज्ञानिक तरीके से कर आत्मनिर्भर बनने के लिए आह्वान किया गया। खरीफ महाभियान सह बीज वितरण एवं उपादान कार्यक्रम का उदघाटन प्रमुख रूबी कुमारी, उप-प्रमुख गुड्डू राजा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसानों को वैज्ञानिक तरीके से कम लागत में ज्यादा पैदावार करने की तकनीक बताई गई। बांका से आए आत्मा के उप परियोजना निदेशक विपुल विप्लव व केवीके के मृदा वैज्ञानिक डॉ. संजय मंडल ने मिट्टी का स्वास्थ्य व गुणवत्ता बढ़ाने के सभी तकनीकि पहलुओ की विस्तृत जानकारी दी। प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक राज ने भी किसानों को कृषि विभाग से मिलने वाली योजनाओं के बारे में बताया। किसान सूचना सलाहकार समिति के अध्यक्ष नरोत्तम मिश्र ने वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने के लिए सभी कृषकों से अनुरोध किया। बीएओ राजेश कुमार ने बताया कि प्रखंड के पंचायत में 1380 ग्रिड का निर्माण कर मिट्टी जांच के लिए भेजी जाएगी और उसी के आधार पर खेती की जाएगी। धान का बीज को किसानो में अनुदानित दर पर बांटा जाएगा। प्रभारी प्रखंड तकनीकी प्रबंधक रंजन कुमार ने बताया कि इस वर्ष समूह का निर्माण कर व्यापक पैमाने पर मशरूम उत्पादन, शहद उत्पादन करायी जाएगी। पौधा संरक्षण विभाग की ओर से किसानो के बीच फेरोमेन ट्रैप अनुदानित दर पर दिया जाएगा। इससे फसलों में लगने वाले कीट व्याधियों को कम रसायन के उपयोग से ही नियंत्रित कर सकते हैं और जैविक खेती पद्धति को कम खर्च में ही अपना सकते हैं। इस मौके पर कृषि समन्वयक संजय निराला, प्रवीण पाण्डे, शशिभूषण, संजय सिंह, रंजीत कुमार ने संबंधित पंचायत के किसानों को ई केवाईसी कराने तथा पराली नही जलाने का सख्त निर्देश भी दिया गया। किसान रथ के माध्यम से भी घूम-घूम कर किसानों को योजना की जानकारी दी गई जिसे सहायक तकनीकि प्रबंधक रमण कुमार ने संपन्न कराया। कार्यक्रम में किसान सलाहकार शशि भूषण पाण्डे, विपिन शर्मा, सुप्रिया, शालिनी, अस्ताचल, श्यामकिशोर, राहुल, अवनीकान्त, बबलू रजक के साथ सैकड़ो की संख्या में प्रखंड के किसान उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें