श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई कथा

Newswrap हिन्दुस्तान, बांका
share

बांका के विजयनगर स्थित श्री हनुमान मंदिर में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन 24 से 30 मई तक हो रहा है। पहले दिन भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें माताओं और बहनों ने भाग लिया। आचार्य ओमप्रकाश जी महाराज ने कथा का वाचन किया, जिससे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई कथा

बांका, नगर प्रतिनिधि शहर के विजयनगर स्थित श्री हनुमान मंदिर परिसर में रविवार से श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ। सात दिवसीय इस धार्मिक आयोजन का आयोजन 24 मई से 30 मई तक किया जा रहा है।जबकि कार्यक्रम के पहले दिन सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में माताओं एवं बहनों ने भाग लिया। इस दौरान महिलाओं ने तारा मंदिर से कलश में जल भरकर शोभायात्रा के रूप में मंदिर तक यात्रा किया, साथ ही वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद वृंदावन से पधारे प्रसिद्ध भागवत कथा वाचक आचार्य ओमप्रकाश जी महाराज ने प्रथम दिवस की श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया।

कथा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।आचार्य ओमप्रकाश जी महाराज ने कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की महिमा, भक्ति और मानव जीवन में धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं श्रद्धालु कथा श्रवण कर भावविभोर हो उठे। जबकि आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि, प्रतिदिन संध्या 6 बजे से रात 10 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजक गुड्डू साह (गुड्डू बाबा), वैदिक पंडित आचार्य राघव झा सहित कई लोग सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। आयोजन में चंदन शाह, बिट्टू शाह समेत अन्य श्रद्धालुओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सात दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। श्रद्धालुओं ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और धर्म लाभ लेने की अपील की है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।