ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांकाशंभूगंज: पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने की चाहत पड़ी मंहगी

शंभूगंज: पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने की चाहत पड़ी मंहगी

शंभूगंज: पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने की चाहत पड़ी मंहगी चार पुत्री होने से परेशान उक्त युवक पुत्र की चाहत में एक दूसरे महिला से शादी रचाने की...

शंभूगंज: पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने की चाहत पड़ी मंहगी
हिन्दुस्तान टीम,बांकाSat, 28 May 2022 01:32 AM
ऐप पर पढ़ें

शंभूगंज (बांका)। थाना क्षेत्र के करसोप पंचायत स्थित रूदपैय गांव के एक युवक को अपनी पत्नी एवं चार संतान के रहते दूसरी शादी करने की चाहत बड़ी मंहगी पड़ी। बताया जा रहा है कि चार पुत्री होने से परेशान उक्त युवक पुत्र की चाहत में एक दूसरे महिला से शादी रचाने की पूरी तैयारी के पहले पहले पत्नी की शिकायत पर दुल्हा हवालात पहुंच गया। गिरफ्तार युवक रूदपैय गांव के छक्कु रजक पिता सहोदर रजक हैं। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के रूदपैय गांव के छक्कु रजक की शादी आठ वर्ष पूर्व ही भागलपुर के डीह दरियापुर गांव में रेखा कुमारी से हुई थी। शादी के बाद चार पुत्री हुई। जिसमें चार पुत्री होने के बाद से ही छक्कु अपनी पत्नी रेखा देवी को तरह तरह से प्रताड़ित करने लगा। जिससे वह परेशान हो गयी। इतना ही नहीं घर में वह पत्नी व बच्ची के भरण पोषण से भी कतराने लगा। इसी बीच मंदिर में जाकर शादी करने के लिए वह जाने की तैयारी कर ही रहा था कि रेखा देवी अपने चारों पुत्री को लेकर थाना पहुंच गई। जहां रोते बिलखते घटना की सारी कहानी पुलिस को बताते हुए अपने पति छक्कु रजक ‌‌के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया। साथ ही दूसरी शादी रूकवाने की गुहार लगाई। जहां पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कारवाई करते हुए युवक को शादी के लिए मंदिर जाने के पूर्व ही गिरफ्तार कर लिया। जबकि युवक के गिरफ्तार होने के बाद एक महिला थाना पहुंच खुद को युवक की दूसरी पत्नी बताकर युवक को रिहा करने की मांग की। जब पुलिस ने उससे पहली शादी के बाद पति से तालाक लेने का कागज व प्रमाण पत्र मांगा तो महिला बहाना बनाकर थाना से भाग गई। इधर गिरफ्तार युवक छक्कु रजक को पुलिस ने सीएचसी में कोविड जांच के बाद न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें