शंभूगंज : खौजरी पहाड़ की सैंकड़ों एकड़ तलहटी में शहीद पार्क की उठी मांग
आजादी के दीवानों का शरणस्थली रहा है खौजरी पहाड़ आजादी के दीवानों का शरणस्थली रहा है खौजरी पहाड़ शंभूगंज (बांका)। प्रदीप कुमार सिंह/एक संवाददाता...

रजौन (बांका)। प्रखंड के खैरा पंचायत के महादलित टोला में शनिवार को लोक चौपाल लगाकर शिकायत निवारण अधिनियम की पूरी जानकारी दी गयी। इस दौरान विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 71 आवेदन भी लोक चौपाल के माध्यम से लिए गए। लोक चौपाल का आयोजन अंचल राजस्व पदाधिकारी प्रशांत कुमार झा, पंचायत मुखिया रानी देवी के संयुक्त नेतृत्व में किया गया। लोक चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के विषय में जानकारी दी गई। विशेष तौर पर लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत राशन, जमीन मापी, बिजली बिल शिकायत, थाना, आंगनबाड़ी, छात्रवृत्ति आदि से संबंधित शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत शिकायत दर्ज करने के नियमों के बारे में बताया गया। लोक चौपाल में आरओ प्रशांत कुमार झा, सीडीपीओ फिरदोस शेख, बाल विकास महिला पर्यवेक्षिका साधना, राजस्व कर्मचारी सह प्रभारी अंचल निरीक्षक बालमुकुंद दास, पंचायत सचिव, विकास मित्र सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।
