ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांकाशंभूगंज : मंदिर परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन सतर्क

शंभूगंज : मंदिर परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन सतर्क

शंभूगंज (बांका)। एक संवाददाताशंभूगंज (बांका)। एक संवाददाता क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्तिपीठ दुर्गा मंदिर तिलडीहा का पट कोविड - 19 के कारण विगत...

शंभूगंज : मंदिर परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन सतर्क
हिन्दुस्तान टीम,बांकाSat, 31 Jul 2021 04:42 AM
ऐप पर पढ़ें

शंभूगंज (बांका)। एक संवाददाता

क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्तिपीठ दुर्गा मंदिर तिलडीहा का पट कोविड - 19 के कारण विगत छह माह से बंद है। जबकि दुर्गा मंदिर परिसर में दिन प्रतिदिन लगातार भीड़ बढ़ती ही जा रही है। वहीं भीड़ पर नियंत्रण करने के लिए शुक्रवार को बीडीओ प्रभात रंजन, सीओ अशोक कुमार, थानाध्यक्ष पंकज कुमार रावत सहित अन्य पुलिस बल के साथ तिलडीहा मंदिर परिसर पहुंचे। जहां श्रद्धालुओं के भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रखंड - प्रशासन ने मंदिर के मेढ़पति सदस्यों के साथ बैठकर बातचीत की। इसके बाद मेला परिसर में सजे दुकानदारों को हिदायत दी गई। कहा कि सरकार कोरोना काल की तीसरी लहर की आशंका से सहमी हुई है। थानाध्यक्ष ने कहा कि यदि सरकार के गाइड लाइन का पालन नहीं किया गया तो कार्रवाई होगी। मेढ़पति सदस्यों ने कहा कि सरकारी आदेश के साथ ही मंदिर का कपाट पूर्णरूपेण बंद है। इसके बावजूद भी श्रद्धालु मंदिर आने से रूकते नहीं हैं। सीओ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है उन्होंने जागरूकता के लिए माइकिंग कराने की बात कही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें