तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के बाद खिली धूप, खेती पर दिखेगा मिला-जुला असर

Newswrap हिन्दुस्तान, बांका
Follow us on Google News
share

तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के बाद खिली धूप, खेती पर दिखेगा मिला-जुला असर* तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के बाद खिली धूप, खेती पर दिखेगा मिला-जुला असर* म

तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के बाद खिली धूप, खेती पर दिखेगा मिला-जुला असर

बांका, नगर प्रतिनिधि -: मंगलवार देर शाम जिले में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। बारिश के बाद बुधवार को पूरे दिन आसमान साफ रहा और तेज धूप खिली रही।मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। साथ ही दिनभर आद्रता का स्तर 68 प्रतिशत तक पहुंचने से लोगों को उमस का भी एहसास हुआ। मंगलवार की बारिश ने भीषण गर्मी से लोगों को काफ़ी राहत दी। कई दिनों से पड़ रही तपिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। हालांकि तेज आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ों की डालियां टूट गईं और बिजली आपूर्ति भी कुछ समय के लिए प्रभावित रही। जबकि बुधवार को मौसम साफ होने के बाद लोग अपने-अपने कामकाज में जुटे दिखे।

खेती पर प्रभाव

इधर जिले में बारिश और आंधी का खेती पर मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। जिले के कई किसानों के अनुसार बारिश से खेतों में नमी लौट आई है, जिससे गरमा फसल, मूंग, उड़द और सब्जियों की खेती को काफी फायदा होगा। विशेष रूप से सब्जी उत्पादकों ने इसे लाभकारी बताया है। वहीं दूसरी ओर तेज आंधी ने जिले में आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। चूंकि बागानों में बड़ी संख्या में आम के टिकले गिर गए, जिससे किसानों और बागवानों की चिंता बढ़ गई है। कई किसानों ने बताया कि, इस समय आम की फसल तैयार हो रही थी, लेकिन तेज हवा के कारण काफी मात्रा में कच्चे आम जमीन पर गिर पड़े। इससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि, वर्तमान मौसम गरमा फसलों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है, लेकिन लगातार तेज हवा और बारिश होने पर फलदार फसलों को नुकसान बढ़ सकता है। फिलहाल मौसम में बदलाव के बाद किसानों की नजर आने वाले दिनों के मौसम पर टिकी हुई है।

*क्या कहते हैं कृषि वैज्ञानिक?*

कृषि विशेषज्ञों की राय

मंगलवार की बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है, जिससे मूंग, उड़द, मक्का और सब्जी फसलों को काफी लाभ मिलेगा। गरमा फसलों की वृद्धि के लिए यह मौसम अनुकूल माना जा रहा है। हालांकि तेज आंधी के कारण आम के टिकलों का गिरना बागवानों के लिए चिंता का विषय है। यदि आने वाले दिनों में तेज हवा और बारिश जारी रही तो फलदार फसलों को और नुकसान हो सकता है।

डॉ. अजय कुमार

कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र बांका

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बांका जिले में मौसम में हालिया बदलाव का कारण क्या है?
बांका जिले में मंगलवार देर शाम तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।